कौन होगा मेरठ का नया BJP जिलाध्यक्ष, जाने किसके नाम पर हो रहा मंथन, जिलाध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट शुरू

BJP

Meerut: भारतीय जनता पार्टी का मेरठ में नया जिलाध्यक्ष कौन होगा। इसको लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिनके नाम अध्यक्ष बनने के लिए कतार में हैं। जिला के बड़े नेताओं के करीबियों को फिर एक बार मौका मिलेगा यह उम्मीद की जा रही है। नेताओं के दरबार में भी इस विषय पर चर्चा करने दावेदार पहुंच रहे हैं। भाजपा मेरठ जिला अध्यक्ष की कमान मजबूत हाथ में अगर आती है, तब उसका असर लोकसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव में भी स्पष्ट नजर आएगा। पार्टी के कार्यकर्ता उम्मीद कर रहे हैं कि पिछड़ा वर्ग से और 45 से 55 साल के मध्य वालों को मौका मिलेगा।

पिछड़ा वर्ग से मिल सकते हैं अध्यक्ष

भाजपा मेरठ जिला अध्यक्ष की घोषणा करते वक्त पिछड़ा वर्ग को मौका दे सकती है। सपा ने भी पिछड़ा वर्ग से ही मेरठ को जिलाध्यक्ष दिया है। इस लिहाज से गुजर, जाट या किसी और पिछड़ा वर्ग को मौका मिल सकता है। अब देखना है कि पार्टी किसी पुराने या नए चेहरे किस को मौका देगी ।

दावेदारों ने शुरू की जोड़-तोड़

जिलाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के भीतर दावेदारों ने जोड़-तोड़ भी शुरू कर दी। दावेदार पार्टी के दफ्तर और बड़े नेताओ के आवास और ऑफिस पहुंचकर मुलाकात कर रहे है। इसे भी जिलाध्यक्ष के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। मेरठ में कुछ दावेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंदर चौधरी के पास गुहार लगाई है। मेरठ को लेकर खींचतान तेज है।

कौन होगा यूपी बीजेपी का क्षेत्रीय अध्यक्ष? दौड़ में कई दावेदार

उत्तर प्रदेश में नए संगठन मंत्री की नियुक्ति के साथ ही इस चर्चा ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है कि अब बस जल्द ही भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष की भी घोषणा कर देगी। इसके साथ ही मेरठ और अन्य जिलों को नए जिला अध्यक्ष भी मिलने वाले है। मगर, साथ ही अटकलें इस पर भी कि क्षेत्रीय अध्यक्ष किस जाति-वर्ग से होगा, दलित, पिछड़ा या ब्राह्मण? चूंकि, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से बना दिए गए हैं, इसलिए अधिक संभावना यही है कि पार्टी अब में दलित कार्ड ही खेलेगी और यदि रणनीति पारंपरिक रही तो अध्यक्ष ब्राह्मण वर्ग से होगा।

सूत्रों की मानें तो इसी तरह यदि मेरठ जिला अध्यक्ष की बात करे तो एक लम्बी दावेदारों की लिस्ट है। मगर इस लिस्ट में कुछ नाम ऐसे भीं है जो मेरठ जिला अध्यक्ष की दौड़ में बहुत आगे है। हर दावेदार अपने को किसी बड़े नेता से प्रमोट करवा रहा है। इस नामो में हम कुछ देवदारो के नाम बता रहे है जिनमे पहला नाम है संदीप प्रधान का और भी लोगो के नाम जैसे समीर चौहान, अजीत चौधरी, अंकुर मुखिया, अजय त्यागी, अतुल त्यागी, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, संजय त्यागी, आदि नामो पर मंथन चल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन जल्द ही मेरठ को नया जिलाध्यक्ष मिलेगा। यूपी बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कई मोर्चें पर अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व कई पदाधिकारी भी बदले जायेंगे। संगठन में सूची तैयार हो गयी है बस घोषणा बाकी है। वैसे भाजपा जिलाध्यक्ष के दौड़ में कई महत्वपूर्ण चेहरे मेरठ से लेकर लखनऊ तक का चक्कर लगा रहे है। मेरठ जिले में जिलाध्यक्ष के अलावा मण्डल अध्यक्षों को भी बदला जायेगा इसको लेकर संगठन में सूची तैयार हो चुकी है। वैसे जिलाध्यक्ष के दौड़ में अन्य जातियों के अलावा पिछड़ा वर्ग का नाम सुर्खियों में है। वो भी गुर्जर समाज से होगा। वैसे तो गुर्जर समाज में कई बड़े दावेदार है मगर इनमे एक नाम सबसे ऊपर है जिसकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है वो नाम संदीप प्रधान का है। संदीप प्रधान वर्तमान में किसान मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। और कई नेताओ के बड़े करीबी भी है।

भारतीय जनता पार्टी में चर्चा था कि निकाय चुनाव के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष बदले जायेंगे, लेकिन निकाय चुनाव अब अप्रैल व मई में होने की सम्भावना है। ऐसे में अब निकाय चुनाव से पहले ही जिलाध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष बदले जायेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राजनैतिक गलियारों में कई नामों की चर्चा जोर-शोर से चल रही है।

आपको बता दे कि BJP ने 15 अगस्त 2021 को देर रात 3 जिलों के जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया था। मेरठ में विमल शर्मा को पार्टी ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। संगठन के कार्यों में रुचि न दिखाने के कारण पार्टी ने देर रात यह एक्शन लिया गया था। विमल शर्मा दो बार मेरठ के जिला अध्यक्ष बने।

ये रह चुके है मेरठ के जिलाध्यक्ष

विमल शर्मा2021
अनुज राठी
रविन्द्र भड़ाना
शिव कुमार राणा ठाकुर
अशोक कुमार त्यागी
Follow Us On Google NewsClick Here
 Facebook PageClick Here
 Youtube ChannelClick Here
 TwitterClick Here
 Website Click Here
  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: Who will be the new BJP district president of Meerut, in whose name the churning is going on

Thanks!

Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *