पश्चिम क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल का बिजनौर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल का मंगलवार को बैराज गंगा घाट समेत कई स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को जनमानस तक पहुंचाएं।
- कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे 2022 का चुनाव: मनोज पोसवाल
- भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: पोसवाल
बिजनौर। भाजपा का पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मनोज पोसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव में फिर से भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता गंगा बैराज पहुंचे और मेरठ की ओर से आए मनोज पोसवाल को फूल मालाओं से लाद दिया। वहां से रोड शो करते हुए बिजनौर और धामपुर तक लाए। मेरठ के झुणझुनि गांव से लेकर जगह जगह मनोज पोसवाल का स्वागत किया गया। मनोज पोसवाल ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। कहा कि संगठन में एकता बनाए रखनी है और विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतनी हैं। भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम होती हैं।

मनोज पोसवाल ने बिजनौर क्लब में पौधारोपण किया और शास्त्री चौक पर पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष एमपी सिंह, संजीव राणा, विनय राणा, दीपक गर्ग मोनू, संजीव गुप्ता, भूपेंद्र बॉबी, अभिषेक उपमन्यु, मानव सचदेवा, मनदीप चौधरी, जोगेंद्र वालिया, इरशाद अहमद, पूनम गोयल, मीनाक्षी गुप्ता, नवीन प्रधान, राहुल कसना, नितिन त्यागी, समीम रिज़वीआदि मौजूद रहे।
बैराज गंगा घाट समेत कई स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वागत
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल का मंगलवार को बैराज गंगा घाट समेत कई स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को जनमानस तक पहुंचाएं।
अपने पैतृक गांव मिलक तखावली (धामपुर) जा रहे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल का मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैराज गंगा घाट पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पार्टी के जिला महामंत्री विनय राणा, भूपेंद्र चौहान बाबी, केडी देशवाल, चेयरमैन धामपुर राजू गुप्ता, अभिषेक उपमन्यु, प्रमोद राठी, दीपक गर्ग, गौरव पोसवाल, संजीव गुप्ता, संगीता अग्रवाल, पूनम गोयल, माया पाल, सुनील राजपूत, विनोद मलिक, भारती गौड़, अनूप खन्ना, इंद्रराज गौड़, जोगिदर वालिया, नीतू अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, राजवीर सिंह, आभा पाठक मौजूद रहे। इस दौरान शहर में रोड शो भी किया।
कार्यकर्ताओं ने जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू एवं मंडलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैराज-बिजनौर मार्ग स्थित एक बैंक्वट हाल के सामने पोसवाल का स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें गदा भेंट की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करें। स्वागत करने वालों में इस सीपी सिंह, एमपी सिंह संजीव मलिक, दुष्यंत सिंह, नरेंद्र पहलवान, अंकित चौधरी, संजीव गुप्ता, दीपक अरोड़ा, जानी राजपूत, अंकित चौधरी, मनोज सैनी, अनु चौधरी, हैप्पी शर्मा शामिल थे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल हल्दौर पहुंचने पर स्वागत
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल हल्दौर पहुंचे जहां भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज पोसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार में हर वर्ग का निस्वार्थ भाव से विकास और सम्मान किया जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी, मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, अतुल मारवाड़ी, लक्ष्मीकांत, अतुल चौधरी, घनश्याम, भूरे आदि मौजूद रहे। अभिवपा से की राजनीति की शुरुआत
मूलरूप से धामपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मिलक तखवाली निवासी मनोज पोसवाल ने राजनीति का ककहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी में शामिल होकर सीखा। वह भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं। अब उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
मनोज पोसवाल का नहटौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोर्डात स्वागत
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल का नहटौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ, फूलमालाओ से माल्यार्पण कर किया। पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश सरकार की नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान मनोज हिटलर, हेमन्त देशवाल, राकेश चौधरी,वैभव ग़ोयल, अनुभव शर्मा अरविंद चौधरी मंजेश्वर सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date
Web Title: West Zone BJP Vice President Manoj Poswal was welcomed with drums on his arrival in Bijnor