Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने बनाया नया राष्ट्रीय कीर्तिमान, टोक्यो ओलंपिक में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा
image credit : social media
नीरज चोपड़ा ने 89.30 मीटर दूर भाला फेंका और टोक्यो ओलंपिक में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
image credit : social media
हालांकि, फिनलैंड के हेलांडेर ने 89.93 मीटर दूर भाला फेंक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
image credit : social media
टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंककर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक नया कारनामा कर दिया है।
image credit : social media
नीरज ने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में मंगलवार को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
image credit : social media
चोपड़ा ने खेल के दौरान यहां 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार कर रजत पदक जीत लिया।
image credit : social media
इससे पहले, नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक के दौरान 87.58 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
image credit : social media
इस थ्रो के दम पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था।
image credit : social media
टोक्यो ओलंपिक में खेलने के बाद यह जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का पहला टूर्नामेंट है और वह पहली बार फील्ड में उतरे।
image credit : social media
इस दौरान नीरज का सामना दिग्गज जेवलिन थ्रोअर्स से होना था। इसमें पूर्व चैंपियन जोहानेस वेटर और वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स शामिल हैं।
image credit : social media
पीटर्स ने हाल ही में अपना पर्सनल बेस्ट सुधारा था और डायमंड लीग में 93.07 मीटर जैवलिन थ्रो किया था।
image credit : social media
नुर्मी गेम्स 1957 से फिनलैंड के सबसे बड़े ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में से एक है। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट का भी हिस्सा है।
image credit : social media
नीरज का यह 10 महीने के बाद पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने दूसरे प्रयास में 89.30 का थ्रो किया जो कि अब उनका निजी सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया है।
image credit : social media
उन्होंने पहले प्रयास में 86.92 मीटर थ्रो किया था। नीरज के तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास अमान्य रहे।
image credit : social media
नीरज ने अपने आखिरी प्रयास में 85.85 मीटर के थ्रो के साथ समापन किया। नीरज ने भले ही अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा
image credit : social media
लेकिन वह फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेर से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
image credit : social media
हेलांडेर ने 89.93 मीटर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले 88.07 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था।
image credit : social media
उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को 87.58 मीटर के थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था।
image credit : social media
Photo-Social media
photo-instagram
Photo Source – Instagram