Weather Today | दिल्ली में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून, बिहार-UP में होगी बारिश
Weather News: दिल्ली-एनसीआर में 13 दिनों की देरी के बाद आज मॉनसून दस्तक देगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो आज दिल्ली में मॉनसून के आने की संभावना है। इसके अलावा, बिहार और उत्त प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है। जगह-जगह बारिश की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में करीब एक सप्ताह तक लू के प्रकोप के बाद अब तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शुक्रवार से ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होना शुरू हो गई।
Weather Today | मॉनसून फिर से सक्रिय, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 10 जुलाई से दे सकता है दस्तक
IMD के अधिकारियों के मुताबिक पिछले 15 वर्षों के दौरान ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में मॉनसून इतनी देरी से पहुंचेगा। आम तौर पर दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की तारीख 27 जून तय मानी जाती है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर और उसके आस-पास के इलाकों में अगले पांच से छह दिनों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इससे पहले 2012 में मॉनसून सात जुलाई को दिल्ली में पहुंचा था जबकि 2006 में मानसून ने नौ जुलाई को राजधानी में दस्तक दी थी।
आपको बता दे कि केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मॉनसून देश के पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में 10 दिन पहले ही पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं। मॉनसून कमजोर होकर रुक रुककर आगे बढने लगा। मौसम विभाग ने इससे पहले कहा था कि राजधानी में मानसून अपने तय समय से 12 दिन पहले ही 15 जून को दस्तक दे देगा। एक जून को मानसूनी सीजन शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली में 44.1 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य यानी 104.2 मिमी से 58 प्रतिशत कम है।
Pragya Singh Thakur | वीडियो में डांस करती दिखीं सांसद प्रज्ञा, कभी चलती थीं व्हीलचेयर पर
जाने जुलाई में कैसा रहा दिल्ली का मौसम
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरी गर्मी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में जुलाई के महीने में अब तक लोगों को चार दिन लू के प्रकोप का सामना करना पड़ा। इन चार दिनों में एक जुलाई को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, दो जुलाई को उच्चतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा , सात जुलाई को जब पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आठ जुलाई को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 89 फीसदी से 49 फीसदी के बीच रही। पड़ोसी राज्य हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश के नोएडा में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- link sorce –livehindustan.com
- Web Title: Weather Today | Monsoon may knock in Delhi today, it will rain in Bihar-UP