लम्हे लम्हे की सियासत पर नजर रखते है हम दीवाने भी दुनिया पे नजर रखते हैं: कलवा कुरैशी
मेरठ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक सफर शुरू करने वाले राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के जिला महासचिव और महापौर पद के दावेदार कलवा कुरैशी से जब मौजूदा हालात की राजनीति पर सवाल किया गया। तो उन्होंने अपने जवाब की शुरुआत इन अल्फाजों से की “लम्हे लम्हे की सियासत पर नजर रखते है हम दीवाने भी दुनिया पे नजर रखते हैं. इतने नादा भी नहीं हम के भटक कर रह जाएं हमें कोई मंजिल ना सही वो गुजर रखते हैं. मार ही डाले जो बेमौत यह दुनिया वो है हम दूर जिंदा है तो जीने का हुनर रखते हैं”
दरअसल यह अल्फाज उन्होंने उस समय कहे जब महापौर पद की दावेदारी को लेकर उनसे कुछ सवाल किए गए। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर से ही बिना किसी भेदभाव के गरीब शोषित पिछड़े किसान मजदूर आदि लोगों की सहायता करने का जज्बा रहा है। जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल से जोड़कर व्यापारी बंधुओं के उत्पीड़न और उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की जिसमें संगठन के अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान मिला।
इसके अलावा बेटी रक्षा दल, इंसानियत ही एक धर्म जैसी सामाजिक संस्थाओं के साथ जोड़कर बेटियों की सुरक्षा, गरीब वर्ग की बेटियों की शादी और पढ़ाई का खर्च आदि वहन करने सहित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने पशु पक्षियों का इलाज कराने जैसे सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा। लॉकडाउन के दौरान परेशानी झेल रहे लोगों की हर संभव सहायता करने का प्रयास किया और मेरी बेटी मेरा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित भी किया गया।
इसके अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जमीनी स्तर पर मेहनत कर पार्टी का प्रचार प्रसार करने सहित जिले में संगठन को मजबूत करने का भरपूर प्रयास किया। राष्ट्रीय लोक दल पार्टी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों सहित राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गया।
उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोकदल ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जहां हर वर्ग को सम्मान मिलता है यह सम्मान की ही बात है कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया और मौजूदा समय में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी से महापौर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी भी पेश की है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी कार्यों को करते हुए जिले के हर क्षेत्र में आमजन के बीच साफ छवि के साथ एक अच्छी पहचान बनाई है।
कलवा कुरैशी

अगर हाईकमान के आदेश पर महापौर का चुनाव लड़ने की अनुमति मिलेगी तो राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण एवं गठबंधन के सभी दलों के सम्मानित नेताओं के दिशा निर्देश अनुसार पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ कर इस बार निगम से महापौर पद पर काबिज रहे अन्य दलों के नेताओं को शिकस्त देकर निगम में राष्ट्रीय लोक दल का महापौर पहुंचेगा। क्योंकि उपचुनाव में ही देखने को मिल गया है कि जनता का रुझान इस बार गठबंधन खासकर राष्ट्रीय लोक दल की ओर है।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: We keep an eye on the politics of every moment, we crazy people also keep an eye on the world: Kalwa Qureshi
Thanks!