Sumitra Sen: दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का 89 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
Sumitra Sen: दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का 89 साल की उम्र मे निधन हो गया है। पिछले लंबे समय से सेन सास सबंधी परेशानियो से जूझ रही थीं। वे ब्रोको निमोनिया बीमारी से ग्रस्त थी। गायिका ने कोलकाता में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
प्रख्यात रविन्द्र संगीत की दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन का कोलकाता में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। गणमान्य लोग उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। सुमित्रा सेन ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आज उनकी बेटी ने अपनी फेसबुक पोस्ट से उनके निधन की सूचना दी।
इन गीतों को दी आवाज
बता दें कि दिग्गज गायिका सुमित्रा सेन ने ‘मेघ बोलेछे जाबो जाबो’, ‘तोमारी झारनतालार निर्जन’, ‘सखी भबोना कहारे बोले’, ‘अच्छे दुखो अच्छे मृत्यु’ जैसे सैकड़ों गीतों को अपनी आवाज दी है।

Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Sumitra Sen: Veteran singer Sumitra Sen died at the age of 89
Thanks!