Vaishno Devi Ki Chadhai Kitni Hai | वैष्णो देवी की चढ़ाई कितनी है | How Much is Vaishno Devi Climb | Vaishno Devi Mandir me Kitni Sidhiya Hai :- हेलो दोस्तों कैसे है आप ? स्वागत है आपका अपनी वेबसाइट NewsZon.in पर। अगर आप अपनी फॅमिली या दोस्तों के साथ वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे है, तो आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्यूंकि आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले है की आखिर वैष्णो देवी की चढ़ाई कितनी है।
वैष्णो देवी या श्री माता वैष्णो देवी मंदिर, हिन्दू मान्यता अनुसार, माँ आदिशक्ति दुर्गा स्वरूप माँ वैष्णो देवी जिन्हे त्रिकुटा और वैष्णवी नाम से भी जाना जाता है, देवी को समर्पित मुख्य पवित्रतम हिन्दू मंदिरों में से एक है, जो भारत केेे जम्मू और कश्मीर के जम्मू सम्भाग में त्रिकुट पर्वत पर स्थित है। इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, वैष्णो देवी को सामान्यतः माता रानी, वैष्णवी, दुर्गा तथा शेरावाली माता जैसे अनेक नामो से भी जाना जाता है। यहा पर आदिशक्ति स्वरूप महालक्ष्मी, महाकाली तथा महासरस्वती पिंडी रूप मे त्रेता युग से एक गुफा मे विराजमान है और माता वैष्णो देवी स्वयं यहा पर अपने शाश्वत निराकार रूप मे विराजमान है। वेद पुराणो के हिसाब से ये मंदिर 108 शक्ति पीठ मे भी शामिल है।
माता वैष्णो देवी मंदिर तक की यात्रा को देश के सबसे पवित्र और कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है और इसीलिए बहुत से भक्त ये जानना चाहते है की आखिर वैष्णो देवी की चढ़ाई कितनी है। तो चलिए बिना देरी किये शुरु करते है।

Table of Contents
Vaishno Devi Ki Chadhai Kitni Hai | वैष्णो देवी की चढ़ाई कितनी है?
जम्मू और कश्मीर में स्थित हिंदू मंदिर वैष्णो देवी की यात्रा कटरा शहर से शुरू होती है। वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पहाड़ पर स्थित है और कटरा से वैष्णो देवी मंदिर तक की चढ़ाई लगभग 12 से 13 किलोमीटर है। चढ़ाई में 3200 से अधिक सीढ़ी हैं और आमतौर पर इसे पूरा करने में लगभग 3 घंटे लगते हैं। हालाँकि घोड़ा, पिठु, पालकी, हेलिकॉप्टर, ट्राम रोपवे जैसी अनेक सुविधाए यहाँ पर पहुँचने के लिए उपलब्द है। यहा पर पहुँचने के लिए मुख्य दो साधन है – रेलवे और रोडवे जिसमे से जादातार लोग रेलवे अर्थार्थ ट्रेन से आना पसंद करते है। यहा का रेलवे स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटरा पूरे भारत से जुड़ा हुआ है, लाखों तीर्थयात्री हर साल मंदिर में माता से आशीर्वाद लेने आते हैं |
वैष्णो देवी की चढ़ाई : | 12 से 13 किलोमीटर |
वैष्णो देवी की सीढ़ी : | 3,200 से अधिक सीढ़ी |
पता : | Bhavan, Katra, Jammu, and Kashmir |
वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई में लगने वाला समय
वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई के लिए दो मार्ग की सुविधा उपलब्ध है और इनमें से एक रास्ता ढलान वाला और दूसरा रास्ता सीढ़ियों वाला है। देवी मां की मंदिर की यात्रा असली यात्रा जम्मू कश्मीर के कटरा नामक स्थान से शुरू होती है। इसके बाद 700 से 800 कदमों की दूरी पर एक मंदिर मिलता है जिसे चरण पादुका मंदिर कहते हैं। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 13 किलोमीटर लंबे मार्ग को पार करना पड़ता है जिसके लिए लगभग 3 से 4 घंटे के बीच का समय लगता है।
FAQs
वैष्णो देवी मंदिर कहां स्थित है?
वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए कितनी सीढ़ियां है?
मंदिर की चढ़ाई में कितना समय लगता है?
वैष्णो देवी जाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
Read Also :-
- हनुमान जी के 1008 नाम
- भगवान सूर्य के नाम पर बच्चों के नाम
- भगवान गणेश के नाम पर बच्चों के नाम
- गणपती आरती संग्रह