Uttarkashi Bus Accident | उत्तरकाशी में रविवार को दर्दनाक हादसे के बाद कई घरों में मातम पसर गया है। इधर इस हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात ही देहरादून के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उत्तरकाशी में चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने रात में ही अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात की। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में कल देर शाम एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद करीब 26 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी हैं।
उत्तराखंड में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस उत्तरकाशी जिले के दमटा के पास खाई में गिर गई। हादसे बड़ा भयानक था। बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है, जिससे 22 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
- पीएम मोदी ने उत्तराखंड में बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि की घोषणा की है।
- सीएम धामी आपदा कंट्रोल रूप से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।
- गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे को लेकर सीएम धामी से बात की। NDRF भी जल्द घटना स्थल पर पहुंच रही है।
- एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है।
- हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम में पहुंचे। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
- स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF भी शीघ्र वहां पहुंच रही है।
- हादसे की सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
- हादसे के सभी शिकार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के हैं। पन्ना से 29 तीर्थयात्रियों को लेकर बस यमुनोत्री जा रही थी।
- बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गई, जिसमें अब तक 22 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।
- हादसा उत्तरकाशी के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर दमटा के पास हुआ, जहां बस खाई में जा गिरी।
- उत्तराखंड में बस खाई में गिरने से भीषण हादसा हो गया, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राजमार्ग पर दमटा के पास यह बस दुर्घटना हुई है। उत्तराखंड गृह विभाग ने रविवार रात को हादसे की जानकारी दी थी। मध्य प्रदेश गृह विभाग के अतिरक्ति मुख्य सचिव राजेश राजौरा के अनुसार, उन्हें उत्तराखंड के गृह विभाग के अतिरक्ति मुख्य सचिव से जानकारी मिली, जिसमें 26 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस में पन्ना जिले के 28 तीर्थयात्री, एक ड्राइवर और एक हेल्पर सवार थे। घायलों को दमटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर है। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने सभी 28 यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस, होमगार्ड और पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर द्वारा बचाव कार्य जारी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने जानकारी दी थी कि हादसे के बाद डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। गृह विभाग ने राहत और बचाव टीम को भी मौके पर रवाना किया था। दोनों राज्यों के सीएम आज खुद घटनास्थल पर भी जाएंगे।
