UP में अबकी बार किसकी सरकार? योगी-अखिलेश में कौन बेटर, जानिए क्या कहता है सर्वे

UP में अबकी बार किसकी सरकार?

विधानसभा चुनाव 2022 : पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल सियासी समीकरण साधने में लग गए हैं। उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी और किसकी नहीं, अभी से ही जनता का मूड समझ आने लगा है। लखीमपुर कांड को लेकर जारी सियासी उबाल के बीच एबीपी न्यूज सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश फिर से भाजपा की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं। सर्वे में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भरोसा जताया गया है। हालांकि, सर्वे से पता चलता है कि लखीमपुर खीरी कांड से भाजपा की छवि को बहुत नुकसान पहुंचा है।

यूपी में भाजपा की बन सकती है सरकार – सर्वे

एबीपी न्यूज सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 41 फीसदी वोट हासिल हो सकते है, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 32 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी के खाते में 15 फीसदी, कांग्रेस को 6 फीसदी और अन्य के खाते में 6 फीसदी वोट जा सकते हैं। सीटों के लिहाज से अगर देखें तो भाजपा के खाते में 241 से 249 सीटें जा सकती है। समाजवादी पार्टी के हिस्से में 130 से 138 सीटें आ सकती है। जबकि बसपा 15 से 19 के बीच और कांग्रेस 3 से 7 सीटों के बीच सिमट सकती है।

यह भी पढ़े – UP में कैसे पार होगी कांग्रेस की नैया? राहुल के कामकाज से ‘खुश नहीं’ हैं उत्तर प्रदेश के लोग

यूपी में मुख्यमंत्री के तौर पर कौन कितना पसंद

योगी आदित्यनाथ41 फीसदी
अखिलेश यादव31 फीसदी
मायावती17 फीसदी
प्रियंका गांधी4 फीसदी
जयंत चौधरी2 फीसदी
अन्य5 फीसदी

Read Also – एबीपी-सीवोटर सर्वे में UP जीत रही BJP, पर हो रहा यह नुकसान, जाने सपा को कितना फायदा

  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: Whose government this time in UP? Who is better in Yogi-Akhilesh, know what the survey says

2 thoughts on “UP में अबकी बार किसकी सरकार? योगी-अखिलेश में कौन बेटर, जानिए क्या कहता है सर्वे”

Leave a Comment