UP CM Yogi Adityanath Biography in Hindi | योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय

UP CM Yogi Adityanath Biography in Hindi | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय, पूरा नाम, इतिहास, पत्नी का नाम, वाइफ, प्रेमिका, क्रिमिनल हिस्ट्री, पर्सनल कांटेक्ट नंबर, भाई, परिवार, शिक्षा [Yogi Adityanath Biography in Hindi] (Age, Full Name, News, Wife, Status, Caste, Contact Number, Kundli, Twitter)

Yogi Adityanath biography in hindi : योगी आदित्यनाथ (मूल नाम : अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून 1972) गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त तथा राजनेता हैं एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हैं। इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहाँ के 21वें मुख्यमन्त्री पद की शपथ ली। वे 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, तथा इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।

योगी आदित्य नाथ का शुरूआती जीवन (Yogi Adityanath early life)

योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 में उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में एक राजपूत परिवार में हुआ. बचपन में इनका नाम अजय सिंह था. इनके पिता महंत अवैद्यनाथ जी महाराज गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत थे. उनकी मृत्यु के बाद योगी अब स्वयं इस मंदिर के महंत हैं. इन्होने एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय विज्ञान में स्नातक किया है. इन्होने हिन्दू युवाओं को एक साथ लाकर हिन्दू युवा वाहिनी का निर्माण किया. ये संगठन सदैव ही किसी न किसी तरह के विवादों में उलझा रहता है.

UP CM Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ प्रारंभिक जीवन | Yogi Adityanath Early Life

5 जून 1972 को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश; देखें: उत्तर प्रदेश का विभाजन) के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे, तथा इनकी मां का नाम सावित्री देवी है। 20 अप्रैल 2020 को उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट की मृत्यु हो गई। अपनी माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद ये पांचवें थे एवं इनसे और दो छोटे भाई हैं।

इन्होंने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की व 1987 में यहाँ से दसवीं की परीक्षा पास की। सन् 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। 1992 में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से इन्होंने गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। कोटद्वार में रहने के दौरान इनके कमरे से सामान चोरी हो गया था जिसमें इनके सनत प्रमाण पत्र भी थे। इस कारण से गोरखपुर से विज्ञान स्नातकोत्तर करने का इनका प्रयास असफल रह गया। इसके बाद इन्होंने ऋषिकेश में पुनः विज्ञान स्नातकोत्तर में प्रवेश तो लिया लेकिन राम मंदिर आंदोलन का प्रभाव और प्रवेश को लेकर परेशानी से उनका ध्यान अन्य ओर बंट गया। 1993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने ये गोरखपुर आए एवं गोरखपुर में अपने चाचा महंत अवैद्यनाथ के शरण में ही चले गए और दीक्षा ले ली।1994 में ये पूर्ण संन्यासी बन गए, जिसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया।

12 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के निधन के बाद इन्हें यहाँ का महंत बनाया गया। 2 दिन बाद इन्हें नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया।

योगी आदित्यनाथ का हिन्दू युवा वाहिनी संगठन (Yogi Adityanath hindu yuva vahini)

हिन्दू युवा वाहिनी योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित केवल हिन्दुओं का संगठन है. इस संगठन पर पुलिस ने सन 2005 में मउ में हुए दंगों का आरोप लगाया. इस दंगे में ये हिन्दू दल मुख़्तार अंसारी नाम के एक विधायक, जिस पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक कृष्णानंदा राय की हत्या का आरोप था, के विरोध में दंगा किया था. इसके साथ ही हिन्दू युवा वाहिनी पर 2007 में गोरखपुर दंगे का भी आरोप लगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीवन परिचयUP CM Yogi Adityanath Biography in Hindi
वास्तविक नामअजय सिंह बिष्ट
उपनामयोगी
योगीयोगी आदित्यनाथ
व्यवसायभारतीय राजनेता , धार्मिक मिशनरी
राजनैतिक पार्टी/दलभारतीय जनता पार्टी (BJP)
धर्महिन्दू (नाथ सम्प्रदाय)
राजनीतिक यात्रा
1996वह महंत अवध्यानाथ के चुनाव अभियान के प्रबंधन प्रभारी बने
199826 वर्ष की आयु में वह 12वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद (गोरखपुर) बने।
19981998 से 1999 तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य आपुर्ति व नागरिक आपुर्ति की उप समिति बी में कार्यरत रहे। इसके साथ उन्होंने शर्करा और खाद्य तेल विभाग में भी कार्य किया। वह गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के भी सदस्य रहे।
1999वह 13वीं लोकसभा (दुसरे कार्यकाल) गोरखपुर क्षेत्र से पुनः चुने गए।
200414वीं लोकसभा (तीसरे कार्यकाल) गोरखपुर क्षेत्र से दोबारा चुने गए। जहाँ उन्होंने सरकारी आश्वासन समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके साथ-साथ विदेश मामलो की समिति में भी सदस्य के रूप में कार्य किया।
200915वीं लोकसभा (चौथे कार्यकाल) गोरखपुर क्षेत्र से पुनः चुने गए। जहाँ उन्होंने परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी समितियों में कार्य किया।
2014गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा (पाँचवे कार्यकाल) में फिर से निर्वाचित हुऐ।
201719 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री बने।
शारीरिक संरचना
लम्बाईसे० मी०- 163, मी०- 1.63, फीट इन्च- 5’ 4”
वजन/भार (लगभग)72 कि० ग्रा०
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि05 जून 1972
आयु (2021 के अनुसार)50 वर्ष
जन्मस्थानपंचुर, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड, भारत
राशिमिथुन राशि
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरगोरखपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
स्कूल/विद्यालयप्राथमिक शिक्षा पौड़ी, उत्तराखण्ड
कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालयगढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखण्ड
शैक्षिक योग्यतागणित में स्नातक (बी० एस० सी०)
राजनीतिक आरम्भ1998 में, जब वे पहली बार सांसद बने।
परिवार
पिता स्वर्गीय श्री आनंद सिंह बिष्ट (वन क्षेत्रपाल )
मातासावित्री देवी (गृहणी)
भाईमहेंद्र सिंह बिष्ट (भारतीय सेना), 2 अन्य (दोनों कॉलेज में कार्य करते हैं)
बहनशशि (ज्येष्ठ) व दो अन्य
आध्यात्मिक गुरुमहंत अवध्यानाथ महाराज
जातिठाकुर
पता361 पुराना गोरखपुर, तहसील सदर बाजार, जिला गोरखपुर
शौक/अभिरुचितैराकी, बैडमिंटन खेलना, पशुओं के साथ खेलना
विवाद
योगी अन्य धार्मिक लोगो के धर्मांतरण कराने के लिए विवादों में रहे है। 2005 में, आदित्यनाथ ने कथित रूप से एक शुद्धि अभियान का नेतृत्व किया जिसमें ईसाइयों को हिंदू धर्म के रूपांतरण में शामिल किया गया था। एक ऐसे उदाहरण में, उत्तर प्रदेश के ऐटा शहर में 1800 ईसाई कथित रूप से हिंदू धर्म में परिवर्तित हो गए थे।
जनवरी 2007 में गोरखपुर में मुहर्रम के दौरान एक हिंदू समूह और मुसलमानो के बीच में विवाद होने से (राज कुमार अग्रराही) नामक व्यक्ति के घायल होने पर आसपताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उन्हें उन उत्तेजक भाषणों के लिए गिरफ्तार किया गया जिनकी वजह से गोरखपुर में दंगे भड़के।
2015 में योगी विवादों में आ गए जब उन्होंने यह टिप्पणी की ” जो व्यक्ति योग के कारण सूर्य नमस्कार का विरोध करते हैं वह भारत छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा जो लोग सूर्य नमस्कार के रूप में सूर्य भगवन में साम्प्रदायिकता देखते हैं। उनके लिए मेरा अनुरोध है कि वह अपने जीवन को त्याग दें।”
मीडिया में असहिषुणता के संबंध में योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख खान पर विवादास्पद टिप्पणी से विवादों में रहें। जिसमें उन्होंने शाहरुख की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से की थी। उन्होंने कहा “शाहरुख खान को यह याद रखना चाहिए कि भारत की बहुसख्यंक आबादी ने ही उन्हें स्टार बनाया है और यदि वे सब लोग उनकी फ़िल्मों का बहिष्कार करेंगे तो उन्हें सड़को पर घूमना पड़ेगा और यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि शाहरुख हाफिज सईद की वाणी बोल रहे है।”
पसंदीदा चीजें
पसंदीदा राजनेताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पसंदीदा खानागाहद (जो की पर्वतीय क्षेत्र में पायी जाती हैं )
वैवाहिक स्थितिअविवाहीत
धन संबंधित विवरण75 लाख लगभग

योगी आदित्यनाथ से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

  • योगी ने 21 वर्ष की आयु में अपना घर छोड़ा और 90 के दशक में सक्रिय रूप से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े।
  • उन्होंने ऋषिकेश में गोरखनाथ मंदिर में महंत अवध्यानाथ से मुलाकात की। उसके पश्चात्‌ वह उनके शिष्य बन गए और 1994 में 22 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बस गए। उन्होंने फिर अजय से अपना नाम योगी आदित्यनाथ रख लिया।
  • 1996 में योगी की राजनीतिक यात्रा आरम्भ हुई जब उन्हें महंत अवध्यानाथ के चुनाव अभियान के प्रबंधन का प्रभारी नियुक्त किया गया।
  • गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से 1998 में उन्हें 12वी लोकसभा के सदस्य के रूप में चुना गया। वह लोकसभा के सबसे युवा सदस्य बने। अब तक वह एक ही निर्वाचन क्षेत्र (गोरखपुर) से पाँच बार सासंद रहे है।
  • 2014 लोकसभा चुनाव में योगी ने 1,42,309 मतो के अंतर से चुनाव जीता। जिससे योगी आदित्यनाथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक लोकप्रिय राजनेता बन गए।
  • योगी के पूर्वर्ती और अध्यात्मिक नेता महंत अवध्यानाथ, हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष थे। दोनों ने अपने चुनाव के दौरान हिंदुत्व का एजेंडा रखा।
  • योगी हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक हैं। यह युवाओ की एक सामाजिक, सांस्कृतिक, और राष्ट्रवादी संस्था है और यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिन्दुओ में बहुत लोकप्रिय है।
  • मार्च 2010 में आदित्यनाथ कई भाजपा सांसदों में से एक थे, जिन्होंने महिला आरक्षण विधेयक पर पार्टी की कड़ी अनुपालना की थी।
  • पार्टी में बहुत लोकप्रिय होने के पश्चात् भी उनका भाजपा से अच्छे संबंध नहीं थे। एक दशक तक उनका पार्टी के साथ तनावपूर्ण संबंध रहा। 2007 में उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा और योगी के बिच में संबंध अच्छे नहीं थे।
  • योगी एक पशु प्रेमी हैं।
  • 19 मार्च 2017 को वह उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बने।

FRQ

  • yogi adityanath wife
  • yogi adityanath child
  • yogi adityanath contact number
  • yogi adityanath twitter
  • yogi adityanath wife photo
  • yogi adityanath office twitter
  • yogi adityanath real name
  • yogi adityanath age

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय के बारे में पूछे जाने वाले सवाल

  • योगी आदित्यनाथ कहां से विधायक हैं
  • योगी आदित्यनाथ का पूरा नाम
  • योगी आदित्यनाथ कहां के रहने वाले हैं
  • योगी आदित्यनाथ की शिक्षा कितनी है
  • योगी आदित्यनाथ कितने भाई हैं
  • योगी आदित्यनाथ की पत्नी
  • योगी आदित्यनाथ का जन्म कब हुआ था
  • योगी आदित्यनाथ राजपूत

अन्य पढ़ें –

  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: UP CM Yogi Adityanath Biography in Hindi | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath Biography

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *