UP Board 10th, 12th Result 2022 LIVE Updates: यूपी बोर्ड जल्द रिलीज करेगा 10वीं और 12वीं रिजल्‍ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

UP Board Result

UP Board 10th 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड जल्‍द ही 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 घोषित करने वाला है। जल्‍द ही रिजल्‍ट की तारीख का ऐलान किया जाएगा। कहा जा रहा है कि UPMSP जून के दूसरे सप्‍ताह तक रिजल्‍ट जारी कर सकता है। हालांकि आधिकारिक घोषणा के लिए बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर नजर बनाए रखना होगा। रिजल्‍ट से संबंधित लेटेस्‍ट अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। लगभग 47 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। जिनमें से लगभग 27.8 लाख छात्र कक्षा 10 के लिए और 24.1 कक्षा 12 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सभी को परिणाम के जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बोर्ड की ओर से दो से तीन दिनों के अंदर रिजल्‍ट की तारीख की घोषणा की जा सकती है।

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPSEB) परीक्षा 2022 राज्य भर के 8,373 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अतिरिक्‍त बोर्ड ने 254 केंद्रों को ‘अति संवेदनशील’ और 861 केंद्रों को ‘संवेदनशील’ के रूप में चिह्नित किया था।

यूपी बोर्ड रिजल्ट upresults.nic.in लिंक 2022 होगा एक्टिव
यूपी बोर्ड 2022 रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा जानने के लिए छात्र यहां चेक रख सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए upresults.nic.in लिंक को अभी सक्रिय नहीं किया गया है।

UP Board Result 2022: कैसे चेक करें?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की डेट जल्द ही जारी होगी। यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट 2022 की तारीख अब कभी भी जारी होने की उम्मीद है। यूपी शिक्षा परिषद जल्द घोषित करेगा कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *