Unique Disability ID Card | यूनिक विकलांगता आईडी कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ? | UDID Card Apply Online 2021
Unique Disability ID Card | यूनिक विकलांगता आईडी कार्ड ऑनलाइन आवेदन | UDID Card Apply Online 2021 | Swavlamban Card :- भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना ना केवल पारदर्शिता, दक्षता और वितरण में आसानी को प्रोत्साहित करेगी बल्कि विकलांग व्यक्तियों को एकरूपता सुनिश्चित करते हुए विभिन्न सरकारी लाभ प्रदान करेगी। UDID – दिव्यांगजनों को कई प्रकार की योजनाए का लाभ देने के लिये सरकार ने एक कार्ड बनाया है। जिसका नाम स्वालम्बन (UDID) Card है, अगर आप दिव्यांगजन की श्रेणी में आते है, या किसी दूसरे दिव्यांगजन को जानते है, और उसके लिये यह कार्ड बनाना चाहते है। तो आप निचे बताये तरीके से बना सकते है।
सरकार ने विकलांग व्यक्तियों के लिए कई सुविधाएं प्रदान की है जिनसे उन्हें अपने जीवन की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने और आसान बनाने में मदद मिलती हैं। इसी क्रम में अब भारत सरकार विकलांग व्यक्तियों के लिए “स्वावलंबन कार्ड / यूडीआईडी कार्ड” लाई है। इस स्वावलंबन कार्ड के माध्यम से भारत में विकलांग व्यक्ति कई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सभी दिव्यांग व्यक्तियों को यूनिक विकलांगता आईडी (यूडीआईडी) कार्ड के द्वारा विशिष्ट पहचान दी जाती है। इस कार्ड में दिव्यांगों को यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) नंबर दिया जाता है। जिससे की दिव्यांग व्यक्तियों को प्रमाण पत्र लेकर नहीं घुमना पड़ता है। एक स्मार्ट कार्ड में ही दिव्यांग से संबंधित सारी जानकारी होती है, यह जानकारी ऑनलाइन रहती है। UDID कार्ड एक महीने के भीतर बन जाता है।
यूडीआईडी यानी कि ‘यूनिक आईडी फॉर परसन्स विद डिसेबलिटीज’ (UDID) सरकार की एक कोशिश है ताकि देश में दिव्यांगजनों का एक डेटाबेस तैयार किया जा सके। इस आधार पर उन्हें सरकारी योजनाओं में शामिल कर मदद दी जा सके। इसके तहत हर दिव्यांगजन को एक यूनिक नंबर जारी किया जाता है। यह नंबर पूरी तरह से डिजिटल है और पूरे देश में एकसाथ मान्य है।
यूडीआईडी कार्ड के लाभ (Benfit Of UDID Card)
तो चलिए अब में आपको यूडीआईडी कार्ड के लाभ बताने जा रहा हूँ :-
- दिव्यांग से संबंधित सभी जानकारी एक यूनिक आईडी कार्ड में होगी।
- इस कार्ड के जरिये दिव्यांगजन कई कल्याणकारी सरकारी योजना का लाभ ले सकते है।
- यह कार्ड दिव्यांगजनों के प्रमुख प्रमाण पत्रो में से एक है।
यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Documents required for making UDID card)
यदि आप स्वावलंबन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास निम्न दस्तावेजों का होना आवश्यक है :-
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड के योग्यता (Unique Disability ID Card Eligibility)
भारत सरकार ने निम्नलिखित बीमारी वाले लोगों को पर्सनस विद डिसेबिलिटी में शामिल किया है :-
- दृष्टिहीनता
- सेरेब्रल पाल्सी
- कम दृष्टि
- लोकोमोटर अपंगता
- लेप्रोसी क्योर्ड
- मानसिक मंदता
- मानसिक बीमारी
- हियरिंग इम्पेयरमेंट
यूनिक आईडी फॉर पर्सनस विद डिसेबिलिटी परियोजना का उद्देश्य (Unique Disability ID Card Objective)
आपको बतादे की इस परियोजना के माध्यम से जारी किए जाने वाले यूनीक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड के माध्यम से सरकार देश के सभी विकलांग व्यक्तियों का डेटाबेस तैयार कर रही है, जिससे की सभी स्तरों जैसे ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी की भौतिक और वित्तीय प्रगति को ट्रैक करने में मदद मिल सके।
UDID Card List for Beneficiaries and Project Status
अब हम आपको Unique Disability ID Card लाभार्थीओ की सूचि के साथ प्राप्त आवेदनों की संख्या और किन जिलों ने Unique Disability ID Card बनाने की प्रक्रिया शुरू की है, बताने वाले है :-
राज्य का नाम | UDID Card बनाने वाले जिले | लाभार्थी |
---|---|---|
राजस्थान | 33/33 | 2,52,280 |
मध्य प्रदेश | 51/51 | 2,40,160 |
ओडिशा | 30/30 | 80,773 |
छत्तीसगढ़ | 27/27 | 40,340 |
गुजरात | 33/33 | 36,475 |
उत्तर प्रदेश | 74/75 | 24,859 |
तमिलनाडु | 32/33 | 20,564 |
महाराष्ट्र | 35/36 | 16,685 |
हरियाणा | 21/21 | 6,382 |
झारखंड | 23/24 | 3,401 |
केरल | 14/14 | 899 |
मेघालय | 11/11 | 666 |
पंजाब | 22/22 | 484 |
त्रिपुरा | 2/8 | 322 |
मिजोरम | 6/8 | 226 |
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 1/3 | 118 |
सिक्किम | 1/4 | 16 |
हिमाचल प्रदेश | 2/12 | 8 |
अरुणाचल प्रदेश | 1/23 | 2 |
बिहार | 1/38 | 1 |
चंडीगढ़ | 1/1 | 1 |
21 राज्य | 421/507 | 7,24,662 (As on 29 May 2018) |
यूनिक विकलांगता आईडी कार्ड का ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (How to Apply for Unique Disability ID Card Online)
तो चलिए अब में आपको बताता हूँ की कैसे आप यूनिक विकलांगता आईडी कार्ड का ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है :-
- सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट www.swavlambancard.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद Apply for Disability Certificate & UDID Card पर क्लिक करें।
- उसके बाद, आपकी स्क्रीन पर Unique Disability ID Card पंजीकरण फ़ॉर्म / विकलांगता प्रमाणपत्र प्रपत्र दिखाई देगा।
- अब सभी दस्तावेजों को अपलोड करे।
- फिर, “सबमिट करें” और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Important Links :-
Official Website | Click Here |
Home | Click Here |
Read Also :