Cane UP Enquiry | Sugar Cane and cane development | गन्ना सर्वे 2021-22

Cane UP Enquiry | Sugar Cane and cane development

मेरठ। गन्ना विभाग ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे पॉलिसी 2021-22 जारी कर दी है। गन्ना सर्वेक्षण कार्य एक मई से 30 जून तक पूरा हो गया है। सर्वेक्षण गन्ना विभाग और चीनी मिलें मिलकर किया। सर्वेक्षण जीपीएस पर आधारित था।

गन्ना विभाग ने चालू पेराई सत्र के दौरान ही आगामी पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले विभाग की तरफ से प्रदेश में गन्ना सर्वेक्षण कराया जाता है। मिलवार होने वाले सर्वेक्षण के बाद ही विभाग को पता लगता है कि प्रदेश में गन्ने का कितना क्षेत्रफल है और उसमें पेड़ी और पौधा का रकबा कितना है।

इसके आधार पर ही विभाग प्रदेश की मिलों को गन्ने का आवंटन करता है। गन्ना पेराई सत्र 2021-22 के लिए विभाग ने तैयारी शुरू करते हुए गन्ना सर्वे पॉलिसी जारी कर दी है। हर साल की भांति इस साल भी गन्ना सर्वे मीट्रिक प्रणाली पर आधारित होगा। अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश चीनी मिलों को राजस्व अभिलेख प्राप्त करा दिए गए हैं।

घोषणापत्र अनिवार्य
सर्वेक्षण शुरू करने से पूर्व सर्वेक्षण टीम द्वारा सभी किसानों से उनके द्वारा बोये गए गन्ने के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र इंक्वायरी डॉट केनयूपी डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्राप्त घोषणा पत्रों का शत प्रतिशत सत्यापन सर्वेक्षण के समय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *