गन्ना सर्वे 2021-22 | उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग द्वारा गन्ना किसानो को जागरूक करने के बावजूद अभी तक जनपद भर में 5 प्रतिशत किसानों ने ऑनलाइन घोषणापत्र नहीं भरा है। ऐसे किसानों को गन्ना सप्लाई करने से वंचित करने की कार्रवाई की जा सकती है। गन्ना विभाग ने किसानों से जल्द ही ऑनलाइन घोषणापत्र भरने की अपील की है।
मेरठ जनपद भर की सभी चीनी मिलो दुवारा अपने क्षेत्रों में गन्ना का सर्वे काफी समय पहले किया जा चुका है। गन्ना सर्वे होने के बाद समिति स्तर पर सर्वे सट्टा मेला लगाया गया, जहां पर किसानों ने अपनी आपत्तियों को दर्ज कराया। गन्ना मेला समाप्त होने के बाद आई आपत्तियों का निस्तारण किया गया। गन्ना आयुक्त संजय आर.भूसरेड्डी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक गन्ना किसान को घोषणापत्र भरना अनिवार्य है। बगैर घोषणापत्र के गन्ना सट्टा संचालित नहीं किया जाएगा।
इसके लिए गन्ना विभाग ने गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। अभी तक जनपद के 5 प्रतिशत किसानों ने ऑनलाइन घोषणापत्र नहीं भरा है। ऐसे सभी किसान समय से घोषणा पत्र भरकर परेशानी से बच सकेंगे। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद फीडिंग कराई जा रही है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी किसान अपना ऑनलाइन घोषणापत्र 15 अक्टूबर तक जरूर भर दें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते। बगैर घोषणा पत्र के सट्टा नहीं चलेगा।
Read Also: –