गन्ना सर्वे 2021-22: गन्ना सर्वे में अब केवल पौधे का होगा आकलन
गन्ना सर्वे 2020-21 | पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना सर्वे (गन्ना सर्वे 2021-22) का काम मई महीने में शुरू किया गया था। जिले के 1313 गांव में गन्ना सर्वे (गन्ना सर्वे 2020-2021) के लिए 149 टीमों को लगाया गया। टीम में गन्ना विकास विभाग और चीनी मिलों के कर्मचारी शामिल थे। गन्ना सर्वे (गन्ना सर्वे 2020-21 online) को जीपीएस तकनीक से कराया गया, जिससे किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी।
- गन्ना सर्वे 2020-21
- Sugarcane Survey Policy Issued – गन्ना सर्वे …
- Online Sugarcane Survey 2021
गन्ना सर्वे 2021-22: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गन्ना सर्वे नीति में अब कुछ संशोधन कर दिया गया है। इसके अनुसार अब केवल गन्ना पौधा के रकबे की नाप तौल की जाएगी और खेतों में खड़ी पेड़ी का आकलन कर लिया जाएगा। बुधवार दोपहर को मवाना गन्ना विकास परिषद और मवाना शुगर मिल के अफसरों ने संयुक्त रूप से गन्ना सर्वे का ट्रायल किया। गन्ना सर्वे 30 जून 2021 तक पूरा होगा।
उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वाई एस मलिक ने 11 मई 2021 को बैठक के बाद पराई सत्र 2021 -2022 के लिए नई संशोधन नीति जारी की। इसमें कहा कि कोविड महामारी के चलते कर्मियों की कमी के के कारण सभी गन्ना प्लांट्स (खेतों ) का सर्वे करा पाना संभव नहीं है। इस कारण पिछले वर्ष के पौधे को पेड़ी में परिवर्तित कर दिया जाये तथा इस साल पौधे का सर्वे कर लिया जाए।
सभी खेतों का भौतिक सत्यापन आवश्यक हो। उधर, प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर.भूसरेड्डी ने पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का कार्य एक मई से शुरू होकर 30 जून 2021 तक संपन्न कराने के आदेश दिए हैं। गन्ना सर्वे में पारदर्शिता और गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट गन्ना किसान प्रोजेक्ट के तहत विकसित ईआरपी में हैंड हेल्ड कंप्यूटर डिवाइस के माध्यम से सर्वे कार्य कराने को कहा है।
यह भी पढ़े : गन्ना सर्वे 2021-22 | किसानों को अब खतौनी अपलोड करने की अनिवार्यता खत्म, अब ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरना आसान
इस संबंध में मेरठ जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बैठक में विभाग के अफसरों को गन्ना सर्वे 2021 -22 की नई संशोधन नीति की जानकारी दी और सर्वे कार्य को जल्द शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन खेतों में पिछले वर्ष पौधा था और इस साल वह खाली पड़ा है उन खेतों के रकबे को सर्वे डाटा से हटा दिया जाए।
मवाना में गन्ना सर्वे 2021 -22 का ट्रायल शुरू
मवाना चीनी मिल और मवाना गन्ना विकास परिषद ने बुधवार को गन्ना सर्वे 2021-22 का ट्रायल शुरू कर दिया है। पहले दिन कुल 20 सर्किल में सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया है।
मिल प्रसासन ने बताया कि लगभग 50 हैंड हेल्ड कंप्यूटर विद जीपीएस (एचएचसी) मशीनें तैयार हैं जो 13 मई से विधिवत कार्य प्रारंभ करेंगी। बुधवार को ग्राम ढिकोली में गन्ना सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया। मवाना कलां निवासी कृषक कपिल चौहान के पौधा खेत की नाप 0.475 हेक्टेयर मापी गई।
इस मौके पर गन्ना विकास परिषद मवाना के ज्योष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौबीर सिंह, मवाना चीनी मिल मवाना के अपर महाप्रबंधक(गन्ना) अभिषेक श्रीवास्तव ने सर्वे की शुरूआत कराई। सर्वे टीम के साथ मवाना मिल के गन्ना निरीक्षक राजवीर सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक सत्यनारायण, मवाना गन्ना समिति लिपिक गणेश सिंह मौजूद रहे।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: sugarcane-survey-2020-21