Sugarcane Crop | किसान गोष्ठी में गन्ने की फसल पर कीट रोग नियंत्रण के उपाय बताये

sugarcane crop | Mawana | खादर क्षेत्र के गांव मखदूमपुर खादर में गन्ना विकास परिषद और चीनी मिल मवाना के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को कीट रोग नियंत्रण, क्षेत्र में स्थापित सिंगल बड विधि से बोई गई नर्सरी, विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व गन्ना विभाग, चीनी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, कृषकवार गाटा संख्या मिलान कराने हेतु सर्किल प्रभारी से संपर्क कर अपना सर्वे डाटा अपडेट कराने की किसानों से अपील की गई।

मवाना शुगर मिल के सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) एसपी सिंह ने किसानों को टॉप बोरर व पोक्का बोइंग से ग्रस्त पौधों को मौके पर दिखाते हुए उनकी खेत में पहचान कर नियंत्रण करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मवाना सौवीर सिंह ने नैनो यूरिया, जैव उर्वरक के प्रयोग और इनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए गाटा संख्या मिलान व ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन के बारे में बताया। इस मौके पर परिषद के सर्किल प्रभारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी सुधीर शर्मा, मनोज शर्मा, मवाना मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज सिंह, निरीक्षक संजय नागर आदि रहे।

यह भी पढ़ें: रोहित सिंह सजवान आईपीएस जीवनी | Rohit Singh Sajwan IPS Biography in hindi | Rohit Singh Sajwan Profile, Wiki, Age, Family and Caste

  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: Sugarcane Crop | In the Kisan Goshthi, tell the measures to control the pest disease on the sugarcane crop.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *