शांति निकेतन संस्थान के छात्र- छात्राओं ने उत्तर प्रदेश जल निगम का किया भ्रमण
- शांति निकेतन संस्थान के छात्र- छात्राओं ने उत्तर प्रदेश जल निगम का किया भ्रमण
- सैद्वान्तिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी है जरूरी: डा. रीना बंसल
मेरठ | शांति निकेतन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस, मोहिउद्दीनपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा बी.टेक एवं पॉलीटेक्निक (सिविल इंजीनियरिंग) के छात्र-छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (अर्बन) में एक दिवसीय विजिट का आयोजन किया गया। जिसको संस्थान की प्राचार्या डा. रीना बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छात्र छात्राओं को रवाना करते हुए प्राचार्या ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्र छात्राओं को क्लासरूम के अन्दर सैद्वान्तिक ज्ञान देना ही नही बल्कि व्यवहारिक ज्ञान देना भी है जोकि केवल इस प्रकार के विजिट से ही पूर्ण होता है।
वही संस्थान के कॉलेज कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान समय समय पर इस प्रकार के विजिट का आयोजन कराता रहता है जिससे कि आपको उद्योग से संबंधित जानकारी हासिल हो सके। विजिट के दौरान जल निगम के प्लांट इंचार्ज इंजि. अभिषेक गेरोला एवं इंजि. आदेश पांडे ने छात्र छात्राओं को सीवेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा शहर के गंदे पानी को साफ करने की विधि बताते हुए बार स्क्रीनिंग, स्क्रीनिंग, प्राइमरी क्लारीफायर, एयरेशन, सेकेंडरी क्लारीफायर एवं क्लोरिनेशन मैथड को समझाया।
इसी के साथ वाटर एनालिसिस एवं टेस्टिंग और उनका डिस्पोजल करने के तरीके की विस्तृत जानकारी दी। छात्र छात्राओं ने जल निगम के अधिकारियो से विभिन्न प्रकार के प्रश्न किए जिनका अधिकारियो ने संतोषजनक जवाब देकर छात्र छात्राओं को संतुष्ट किया। इस विजिट को लेकर छात्र छात्राओं में बडा उत्साह देखा गया। ग्रुप के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर प्रवीन शर्मा ने जल निगम के प्लांट इंचार्ज अभिषेक गेरोला एवं उनकी टीम का धन्यवाद किया कि उन्होंने हमारे छात्र छात्राओं को स्वीज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पूर्ण की जानकारी दी।
इस मौके पर संस्थान की प्राचार्या डा. रीना बंसल जी, कॉलेज कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ प्रीति विकल, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रवीन शर्मा, इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष हरी अग्रवाल, बीटेक सिविल के विभागाध्यक्ष जाहिद चौहान, सहायक प्रोफेसर वैशाली एवं मोहम्मद शादाब आदि मौजूद रहें।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Students of Shanti Niketan Sansthan visited Uttar Pradesh Jal Nigam
Thanks!