Satta King News | सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मेरठ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। आरोपित काफी समय से लोगो को ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे।
Table of Contents
यह है पूरा मामला
मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी विवेक चंद ने मीडिया को बताया कि मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के होली चौक मलियाना में सट्टे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर पवन निवासी होली चौक, रोहित निवासी पीर के पास मलियाना और विनोद कुमार निवासी होली चौक थाना टीपी नगर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 12 लाख रुपए मोबाइल और रजिस्टर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काफी समय से वह इस धंधे को कर रहे हैं। शहर के कई और सटोरियों उनके संपर्क में है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
मेरठ में सट्टे पहली घटना नहीं है
मेरठ में सट्टेबाजों का पकड़े जाना कोई पहली घटना नहीं है। अभी पिछले माह ही एसओजी की टीम ने वेद व्यासपुरी स्थित ओक ट्री रिसोर्ट के अंदर से छापा मारकर गोवा की तर्ज पर चल रहा कैसीनों पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 7.58 लाख की रकम और लग्जरी गाड़ियां एवं मोबाइल बरामद किए थे। पुलिस ने सभी 34 युवकों और नौ लड़कियों को मौके से पकड़कर जेल भेज दिया था।
सभी आरोपित हरियाणा कैथल, दिल्ली, देहरादून, शामली, बागपत और गुजरात के रहने वाले है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उससे पहले भी शहर के कई होटलों में कैसीनों संचालित कर सटटा लगा रहे थे। ओक ट्री रिसोर्ट में भी तीन दिन की पार्टी रखी गई थी। यह पार्टी 15 से शुरू होकर 17 जुलाई को खत्म होनी थी। पुलिस ने 16 की रात को ही छापा मारकर आरोपितों को दबोच लिया। वरना 17 जुलाई को दिल्ली से दस अन्य विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें
- Har Ghar Tiranga | श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कोलिज में दी हर घर तिरंगा अभियान दी विस्तृत जानकारी
- Meerut News | कमल हॉस्पिटल फर्जीवाड़ा: डॉक्टर के नाम से ऑपरेशन की प्रशासनिक जांच शुरू
- Anjali Bhabhi Video: अवॉर्ड शो में दिखा ‘Tarak Mehta’ की अंजलि भाभी का सेक्सी अवतार, सुनयना फौजदार ने ब्लेजर से ढका तन
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Satta King News | Satta gang busted in Meerut, three arrested, were feeding online betting for a long time
Thanks!