समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का यूपी पुलिस की चाय पीने से इनकार | Akhilesh Yadav | UP Police
लखनऊ न्यूज़ : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व समाजवादी पार्टी ट्विटर एडमिन को शनिवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में प्रदेश के पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने ट्विटर एडमिन की इस गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। वो अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय में ही बैठ गए।
इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी। उत्तर प्रदेश की पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और सपा के किसी भी नेता को गिरफ्तार कर ले रही है।
पुलिस मुख्यालय में मौजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने चाय ऑफर की। जिस पर अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जहर मिला दोगे तो… हमें आप पर भरोसा नहीं।’ बहुत कहने पर अखिलेश ने कहा कि हम बाहर से चाय मंगवा लेंगे और कप आपका ले लेंगे। इतना कहकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता से चाय मंगवाई।
शनिवार सुबह अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के सपा के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तीन मुकदमें भी दर्ज हैं।
इस मामले की जानकारी पर गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंच गए और वहीं बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग की।
ADG कानून-व्यवस्था, लखनऊ प्रशांत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रश्न किया कि सपा मीडिया सेल से जुड़े व्यक्ति मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने क्यों पकड़ा है। पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई वे विधिक एंव नियमानुसार की गई है। समय समय पर मर्यादाओं की सीमा को लांघते हुए ट्वीट किए गए हैं
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है। जो सच बोलेगा वे सजा पाएगा। भाजपा जानबूझ कर गलत भाषा इस्तेमाल कराती है, गलत भाषा लिखवाती है जिससे दूसरे लोग भी उन्हें जवाब दें।
उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। हमारी मांग थी की भाजपा के जिन लोगों ने गलत भाषा का प्रयोग किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav refuses to drink UP Police’s tea. Akhilesh Yadav | UP Police
Thanks!
Read Also :-