Sadhvi Pragya News | फिट हैं साध्वी प्रज्ञा, व्हीलचेयर छोड़ खेलीं बास्केटबॉल, वायरल वीडियो
Sadhvi Pragya News | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अब तक आपने व्हीलचेयर पर ही देखा होगा, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करता देख प्रज्ञा उनके बीच पहुंच गईं और खुद भी खेलने लगीं। उनके बास्केटबॉल खेलने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर का वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। सलूजा ने ट्वीट किया, ‘भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था। लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केटबॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई…। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती हैं…? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे..।’ सोशल मीडिया पर कई अन्य लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है। इनमें से कई लोगों ने बास्केटबॉल के विदेशी गेम होने को लेकर साध्वी प्रज्ञा पर तंज कसा है।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि क्या बास्केटबॉल का गेम प्राचीन भारतीय खेल है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल लोकसभा सीट पर 2019 में चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को मात देकर वह संसद में पहुंची हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अकसर अपने विवादित बयानों के चलते भी चर्चा में रहती हैं।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Sadhvi Pragya News | Sadhvi Pragya is fit, played basketball leaving her wheelchair, viral video