समाचार | उत्तर प्रदेश के देवरिया की रामपुर कारखाना सीट से भाजपा के विधायक कमलेश शुक्ल की छोटी बहू की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित उनके आवास पर हुई। सूचना मिलते ही विधायक अपने बड़े बेटे संजीव शुक्ल के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।
बाढ़ का पानी विधायक के आवास में भी घुसा
भाजपा विधायक कमलेश शुक्ल का उत्तराखंड के रुद्रपुर में फार्म हाउस है। वहां इस समय बाढ़ के हालत हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बाढ़ का पानी विधायक के आवास में भी घुस गया। घर में मौजूद विधायक की छोटी बहू कंचन शुक्ल (35) पत्नी अनूप शुक्ल ने नौकर से इन्वर्टर का तार निकालने के लिए कहा। नौकर तार नहीं निकाल पा रहा था। इस पर कंचन खुद तार निकालने चली गई। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
देवरिया में मौजूद विधायक कमलेश शुक्ल को रात करीब डेढ़ बजे घटना की जानकारी हुई तो यहां भी कोहराम मच गया। खबर मिलते ही विधायक अपने बड़े बेटे डॉ. संजीव शुक्ल व अन्य परिजनों के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में विधायक के समर्थकों की भीड़ देवरिया के सिंधी मिल कालोनी स्थित आवास पर जमा हो गई है।
यह भी पढ़े : –
- 50+ Classification Reasoning Questions in Hindi MCQ PDF Download वर्गीकरण टेस्ट
- 50+ Analogy Reasoning Questions in Hindi MCQ Download (सादृश्यता परीक्षण)
- 50+ Direction Sense Reasoning Important Questions in Hindi PDF Download (दिशा और दूरी)
- 50+ Coding Decoding Important Questions in Hindi PDF Download
- Coding Decoding Questions for Govt PDF Download – Practice 50+ Unsolved Questions for SSC/RRB/UPSC/ Banking/Defence/ Teaching Govt ExamsCoding Decoding Questions
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: sad news | UP BJP MLA’s daughter-in-law dies due to electrocution, accident at farm house in Uttarakhand