दुनिया में कई ऐसे देश है जो क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट में शामिल है, लेकिन उनके यहां रहने वाले लोगों की संख्या काफी कम है। इससे इन देशों का घनत्व काफी कम है।
इन्ही देशों में एक ऐसा ही देश है रूस, जो कि क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश है, लेकिन जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में नौवें नंबर पर है इसके पीछे का कारण इस देश में जनसंख्या की वृद्धि दर का कम होना है।
या यू कहा सकते है कि रूस की जनसंख्या अन्य देशों की तरह नहीं बढ़ रही है। इसके पीछे के कई कारण है, लेकिन उन कारणों को जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आखिर वर्तमान में रूस की जनसंख्या कितनी है।

Russia की जनसंख्या कितनी है
जैसा कि हमने आपको बताया विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से नौवे स्थान पर मौजूद रूस की 2021 में जनसंख्या 14.3 करोड़ है।
हालांकि हम अपने पुराने आर्टिकल में आपको यह जानकारी दे चुके है कि किसी भी देश की जनसंख्या की सटीक जानकारी उस देश में की गई जनगणना के आधार पर ही पता की जा सकती है लेकिन दुनिया के सभी देशों की जनसंख्या की गणना कर रही कई वेबसाइट से आप इस आंकड़े को ज्ञात कर सकते है। इन्ही वेबसाइटों में से एक है वर्ल्ड मीटर, जिससे हमने यह आंकड़ा लिया है।
आपको बता दे कि रूस की 78 फीसदी से ज्यादा आबादी पश्चिमी शहरों में निवास करती है। वहीं Russia में सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में पीटर्सबर्ग और रूस की राजधानी मॉस्को आते है।
अगर बात करे राजधानी मॉस्को की तो यहां करीब 12 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं। आइए जानते है जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया के टॉप 10 देश कौन से है।

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 10 देश
देश | स्थान | जनसंख्या |
---|---|---|
चीन | 1 | 142 करोड़ |
भारत | 2 | 136 करोड़ |
संयुक्त राज्य अमेरिका | 3 | 34 करोड़ |
इंडोनेशिया | 4 | 23 करोड़ |
पाकिस्तान | 5 | 22 करोड़ |
ब्राजील | 6 | 21 करोड़ |
बांग्लादेश | 7 | 16 करोड़ |
नाइजीरिया | 8 | 15 करोड़ |
रूस | 9 | 14 करोड़ |
मेक्सिको | 10 | 12 करोड़ |