रोहित सिंह सजवान आईपीएस जीवनी | Rohit Singh Sajwan IPS Biography in hindi | Rohit Singh Sajwan Profile, Wiki, Age, Family and Caste

रोहित सिंह सजवान आईपीएस जीवनी | Rohit Singh Sajwan IPS Biography in hindi | Rohit Singh Sajwan Profile, Wiki, Age, Family and Caste

रोहित सिंह सजवान यूपी कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें नरम दिल के सख्त अधिकारी के रूप में माना जाता है। बहुत कम समय में उन्होंने गोरखपुर और बरेली जैसे जहां कहीं भी सेवा की, लोगों का दिल जीत लिया। रोहित की ईमानदारी और व्यावसायिकता ने योगी आदित्यनाथ का भी ध्यान आकर्षित किया है जिन्होंने उन्हें महाराजगंज में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी दी है। उन्हें महराजगंज का एसपी बनाया गया था, जो एक महत्वपूर्ण पोस्टिंग है।

बरेली के कप्तान रहे रोहित सिंह सजवान को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। मेरठ में कानून व्यवस्था बनाए रखना शासन की मंशा के अनुरूप काम करना और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें : प्रभाकर चौधरी आईपीएस बायोग्राफी | Prabhakar Choudhary IPS Biography | आईपीएस प्रभाकर चौधरी का जीवन परिचय

2013 बैच के आईपीएस अफसर रोहित सिंह सजवान उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस सेवा में आने से पहले वह वैज्ञानिक थे। बरेली में एसपी सिटी रहे। इसके बाद उन्होंने कप्तान की पारी खेली। गोरखपुर में एसपी सिटी रहे। 2019 में महाराजगंज के कप्तान बनाए गए। सितंबर, 2020 में बतौर एसएसपी उनकी दूसरी पोस्टिंग बरेली में हुई। बरेली में उनको करीब ढाई साल से ज्यादा का समय हो गया। इस दौरान राम मंदिर आंदोलन समेत कई ऐसे मामले आए जिनका उन्होंने चुनौतीपूर्ण तरीके से सामना किया। बरेली में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी। जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार की नीति को उन्होंने प्राथमिकता में शामिल बताया।

रोहित सिंह सजवान की संक्षिप्त विकि और जीवनी निम्नलिखित है:

Real NameRohit Singh Sajwan
Nick NameGolu
Date of Birth
Age
पिता राजेंद्र सिंह सजवाण, उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक
Mother
भाईतीन
Educational QualificationB. Tech. Rohit started his career as a scientist at BARC, Mumbai. He started preparation for UPSC CSE while working at the Bhabha Atomic Research Centre – BARC.
स्कूली शिक्षासरस्वती विहार स्कूल, नैनीताल
ReligionHinduism
CasteRajput
Birth PlaceTihri, Uttarakhand
Awards and Recognition
NET ASSET
Relationship StatusMarried
WifeDr. aditi
बैच2013
पेशाआइपीएस

कौन हैं एसएसपी रोहित

बता दें कि एसएसपी रोहित सिंह 2013 बैच के आइपीएस हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह सजवाण उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े रोहित सिंह की स्कूली शिक्षा नैनीताल के सरस्वती विहार स्कूल में हुई। उन्होंने 2009 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन शाखा से 2009 में बीटेक पूरा किया। इसके बाद उनका परमाणु ऊर्जा आयोग के अधीन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में चयन हुआ। वह ग्रुप ए वैज्ञानिक रहे। जिसके बाद अब उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में हो गया और वो आईपीएस बन गए।

रोहित सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में अपने प्रशिक्षण के दौरान कई पदक और सम्मान जीते हैं। उन्हें संस्थान में राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया।

पेशे से एमबीबीएस एमडी डॉक्टर अदिति के साथ एसएसपी रोहित सिंह ने सोमवार को देहरादून के नाइन रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। इस दौरान सभी घर वालों ने मिलकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

डॉक्टर हैं एसएसपी की पत्नी

जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह सजवाण को बरेली में दूसरी बार तैनाती मिली है। इससे पहले वह बतौर एसपी सिटी शहर की कमान को संभाल चुके हैं। उनकी अर्धांगिनी डॉ अदिति उत्तरकाशी मे वरसाली के ग्राम बसुंगा की रहने वाली हैं। डॉ अदिति पेशे से एमबीबीएस एमडी के साथ एसएसपी रोहित सिंह ने देहरादून के नाइन रिजॉर्ट में सात फेरे लिए।

 Follow Us On Google NewsClick Here
 Facebook PageClick Here
 Youtube ChannelClick Here
 TwitterClick Here
 Website Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *