Mobile Phone पर ऑनलाइन न्यूजपेपर कैसे पढ़ें | How to Read Online Newspaper in Hindi

Mobile Phone पर ऑनलाइन न्यूजपेपर कैसे पढ़ें | How to Read Online Newspaper in Hindi

मोबाइल फोन (Mobile Phone) पर ऑनलाइन न्यूजपेपर कैसे पढ़ें, रजिस्ट्रेशन, मोबाइल एप्प, सर्च इंजन, ई – पेपर (How to Read Online Newspaper in Hindi) (Registration, Mobile App, e -Paper, Search Engine)

आज का जमाना काफी हाईटेक हो गया है। आज के समय में आपको सब कुछ ऑनलाइन मिल जाता है। वैसे ही अगर आपको अखबार पढ़ने की आदत है परन्तु आप ऐसी जगह पर है जहां पर आपको आपके पसंद का न्यूज पेपर (समाचार पत्र ) नहीं मिल पाता है। तो उसी न्यूज पेपर को आप ऑनलाइन भी पढ सकते है। जानिए प्रोसेस की ‘‘ मोबाइल फोन पर ऑनलाइन न्यूजपेपर (अखबार) कैसे पढ़ें ? ’’

क्या ऑनलाइन न्यूज़ पेपर (अखबार) पढ़ना संभव है

जिस प्रकार से तकनीकी आज के समय में आगे बढ़ रही है और विज्ञान का विकास हो रहा है, उसी तरह लगभग सभी कार्य ऑनलाइन होना संभव होते जा रहा है। इसी तरह आज लगभग सभी न्यूज पेपर ऑनलाईन पढना काफी आसान हो गया है। आप अपने मोबाईल मे कोई भी न्यूज़ पेपर आनलाईन पढ सकते है फिर आपके मोबाइल में कोई विशेष एप्लीकेशन हो या नहीं हो। 

ऑनलाइन न्यूज़ पेपर पढ़ना Free होता है या Paid जानिए

सामान्यतः सभी प्रकार के न्यूज़ पेपर जो ऑनलाइन उपलब्ध होते है वे फ्री ही होते है, उनमे से कुछ न्यूज पेपर ऐसे होते है जिसके लिए आपको कुछ राशि महीने की सब्सक्रिप्शन राशि के तौर पर देनी होती है। 

ऑनलाइन न्यूज पेपर कैसे पढ़े

अगर आपके पास मोबाइल फोन या लैपटॉप है और उसके साथ एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है तो आप आसानी से अपने पसंद के न्यूज पेपर को पढ़ सकते है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नही है, आगे आपको कुछ स्टेप्स बताये गये है जिन्हें फॉलो करके आप अपनी पसंद के न्यूज पेपर को पढ़ सकते है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको सर्च इंजन में अपने पसंद के न्यूज पेपर को सर्च करना पडता है जिसके बाद आपको उस न्यूज़ पेपर की आधिकारिक वेबसाइट मिलती है, उस पर आपको आना होता है। अगर आपको पहले से उस न्यूज़ पेपर की साइट पता है तो आपको इस साईट को ओपन करना होता है।
  • Step 2 – इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको ऊपर की साइड मेन्यू बार दिखाई देता है जिसमे आपको यह एक ऑप्शन ‘‘ ई-पेपर ’’ दिखाई देता है। इस ऑप्शन पर आने के बाद आपको उस न्यूज़ पेपर से संबंधित ऑप्शन दिखाई देते है, उनमें से आप अपना पसंदीदा राज्य या शहर का न्यूज़ पेपर पढ सकते है।
  • Step 3 – इनमे से कुछ वेबसाइट और ऐप तो ऐसी है जो आपको न्यूज पेपर पीडीएफ में डाउनलोड करने का भी फीचर देती है।

कौन कौन से अखबार पढ सकते है ऑनलाइन

लगभग सभी प्रकार के अखबार आप ऑनलाइन व आसानी से पढ सकते है। इन समाचार पत्रों में राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता, दैनिक जागरण इत्यादि कई राष्ट्रिय व राज्य अखबार शामिल है। इन अखबारों की ई-पेपर की कॉपी को पढ़ने के साथ साथ आप इन समाचार पत्रों की प्रमुख दैनिक खबरों को भी पढ सकते है। 

ऐप के जरिये पढ़े ऑनलाइन अखबार

किसी भी अखबार की स्वयं की एप भी होती है जिसकी सहायता से आप आसानी से न्यूज पेपर भी पढ़ सकते है। आपको इन ऐप को अपने मोबाईल मे इंस्टाॅल करना होता है जिसका प्रोसेस आगे बताया है। इस प्रोसेस के जरिये आप संबंधित न्यूज़ पेपर की ऐप को इंस्टॉल कर सकते है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको अपने मोबाईल मे प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर की ऐप पर जाना होता है। इस प्ले स्टोर पर आने के बाद ऊपर की साईड़ एक सर्च बाॅक्स बना होता है।
  • Step 2 – इन ऐप स्टोर के सर्च बॉक्स में आपको उस अखबार का नाम सर्च करना होगा जिस अखबार की ऐप को आप अपने मोबाइल मे इंस्टॉल करना चाहते है। ( कुछ अखबार – राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जन जागरण, जनसत्ता, दैनिक नवज्योति इत्यादि। ) 
  • Step 3 – इतना करने के बाद आपको अपने मोबाइल में उस ऐप को इंस्टॉल करना होता है जिसके बाद आप संबंधित अखबार की ऐप से ई-पेपर पढ सकते है।

सर्च इंजन के जरिये खोजे ई-पेपर 

इंटरनेट की दूनिया मे आजकल सर्च इंजन का जमाना है। सर्च इंजन के जरिये भी आप केवल एक कीवर्ड के आधार पर ही किसी भी जानकारी का पता लगा सकते है, ठीक उसी प्रकार सर्च इंजन के माध्यम से आप अपने पंसदीदा न्यूज पेपर ई-पेपर की काॅपी भी पढ़ सकते है। सर्च इंजन से कुछ इस प्रकार से आप अपने पसंदीदा न्यूज पेपर को खोज सकते है। 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको किसी भी सर्च इंजन पर जाना होगा, जैसे Google, Bing, Yahoo इत्यादि। इस सर्च इंजन की साइट पर आपको जाना होगा।
  • Step 2 – किसी भी सर्च इंजन की साइट पर आने के बाद आपको सर्च करना होगा ‘‘ Newszon Epaper ’’ सर्च क्वेरी मे आप अपनी पसंद का न्यूज पेपर सर्च कर सकते है। उहा. पसंदीदा न्यूज पेपर के साथ आपको ई-पेपर लिखना जरूरी है ताकि टारगेट कीवर्ड पर ही आपके पसंदीदा न्यूज पेपर की साइट खुल जाये।
  • Step 3 – इतना करने के बाद आपके सामने कई सारी लिंक खुल कर आ जाएगी उसमें से सबसे पहली लिंक होगी जिसमे आपके पसंदीदा अखबार के साथ ’‘ ई-पेपर ’’ लिखा होगा, उस पर क्लिक कर आप न्यूज़ पेपर का ई-पेपर पढ सकते है।

ई-पेपर के फीचर्स

अखबार के ई-पेपर वर्जन के कुछ आसान फीचर – 

  • पसंदीदा तारीख का चुनाव – ई-पेपर में आप अपने पसंद की तारीख का न्यूज पेपर पढ सकते है। अगर आपको कोई पुराना अखबार पढना है तो वो भी आप यहा आसानी पढ़ सकते है।
  • क्षेत्र का चुनाव – अगर कोई अखबार राष्ट्रिय है तो उस स्थिति में आप अपने क्षेत्र का चुनाव कर सकते है। राज्य, जिला, खण्ड़ इत्यादि प्रकार के आप ई-पेपर पढ़ सकते है।
  • भाषा का चुनाव – अगर कोई अखबार 2 या उससे अधिक भाषाओं मे चलता है तो उस स्थिति में भी आप अपनी पसंद की भाषा का चुनाव कर सकते है। Print मीडिया के माध्यम से आप केवल एक की भाषा मे अखबार पढ़ सकते है परन्तु ई-पेपर के माध्यम से आप अन्य भाषाओं का चुनाव भी कर सकते है।

इस लेख आपको ई-पेपर के फीचर एवं साथ ही इसके बारे मे भी बताया गया है की आप किस प्रकार से न्यूज पेपर के ई-पेपर को पढ़ सकते है। उम्मीद करते है आपको लेख पसंद आया होगा। आपके सुझावों का हमें इंतजार रहेगा।  धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *