Rampur News | धूमधाम से निकलेगी वाल्मीकि प्रभात फेरी, 20 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा प्रकट उत्सव

Rampur news | भगवान वाल्मीकि सेवा समिति की बैठक संजय नगर हाथीखाना स्थित वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमे सेवा सेवा समिति के महामंत्री विवेक सिंधवासी ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर 2021को वाल्मीकि प्रकट उत्सव पूरे देश मे बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। उसी उपलक्ष्य मैं भगवान वाल्मीकि सेवा समिति के तत्वावधान मे कई कार्यक्रम आयोजित किए जायगे। जिसमे 18 अक्टूबर 2021 को सामाजिक जागरूकता रैली 19 अक्टूबर को भव्य प्रभात फेरी निकलेगी। जो कि संजय नगर हाथीखाना वाल्मीकि नगर से सुबह 6 बजे प्रारंभ होकर सभी वाल्मीकि नगरों से होकर प्रस्थान स्थल पर ही संपन्न होगी। ओर 20 अक्टूबर 2021 को वाल्मीकि सत्संग का आयोजन होगा। जिसमे सभी लोगो को सम्मलित होने का आव्हान किया।

समिति के अध्यक्ष लववीर चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज के लोग शिक्षा के महत्व को समझे क्योंकि भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर प्रतिमा शिक्षा की ओर इशारा करती है। इसलिए समाज के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और सामाजिक इतिहास के बारे मे जरूर अवगत कराए आने वाले समय इन्ही सभी युवाओ का है।

बैठक मे मुख्य रूप से राकेश सिंधवासी, सुदेश चौहान, विक्की राज, अमित वाल्मीकि, सल्वेन्दर विराट, जसपाल वाल्मीकि, राहुल राज ,प्रशान्त रामपुरी, शानू कठरिया, जीवन सिंह, अरुण वाल्मीकि, अनिल राज, अनिकेत, सौरभ, कारन राज, हिमांशु चौहान, यशवीर चौहान, हिमांश सिंधवासी, आदित्य सेठ, पंकज चंद्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment