लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कराई जॉइनिंग। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले भाकियू के सहारनपुर मंडल के मंडल महासचिव, मुज़फ्फरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भाजपा में हुए शामिल।
मुजफ्फरनगर। केन्द्र सरकार के निर्णयों के खिलाफ किसान आंदोलन में सक्रिय रहे और 5 सितम्बर की किसान महांपचायत के आयोजन में भूमिका निभाने वाले राजू अहलावत ने राकेश टिकैत का साथ छोड़कर अब भाजपा का दामन थाम लिया हैै। राजू अहलावत वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष और उत्तराखण्ड के प्रभारी भी थे। लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा उनको भाजपा ज्वाइन कराई गई। किसान आंदोलन के बीच ही राजू अहलावत का पाला बदलकर भाजपा में जाना यूनियन को बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि राजू अहलावत खतौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Raju Ahlawat, a strong pillar of the Bharatiya Kisan Union, joined the BJP