प्रियंका चोपड़ा विकिपीडिया | प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय | Priyanka Chopra Wikipedia | Priyanka Chopra Biography

Priyanka Chopra Biography and upcoming movies In Hindi

प्रियंका चोपड़ा विकिपीडिया | प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय | Priyanka Chopra Wikipedia | Priyanka Chopra Biography

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वे एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायक और 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता हैं। उनके सफल फ़िल्मी कैरियर के माध्यम से, चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गयी है।

प्रियंका चोपड़ा का नाम भारत के साथ साथ दुनिया भर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है और ये मुकाम पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. अपने करियर की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों से की थी और धीरे धीरे इन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में भी कार्य करना शुरू कर दिया था और आज ये पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री बन चुकी हैं जो कि अतंराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाने में सफल हुई हैं.

Table of Contents

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय | Priyanka Chopra Biography

नाम (Name)प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra)
निक नेम  (Nick Name)पीसी, पिग्गी चॉप्स, सनशाइन, मिमी, देशी गर्ल
जन्मदिन (Birthday)18 जुलाई 1982
प्रियंका चोपड़ा की आयु (Age)39 वर्ष
जन्म स्थान (Birth Place)जमशेदपुरझारखंडभारत
राशि (Zodiac)कर्क
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)उत्तर प्रदेशभारत
कहां से हासिल की शिक्षा (Education)  लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, बरेली के सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, न्यूटन नॉर्थ हाई स्कूल, कैनेडी हाई स्कूल, लोवा औरआर्मी स्कूल, बरेली
धर्म (Religion)हिन्दू
कास्ट (Cast)पंजाबी
घर का पता (Home Address)ग्रीन एकर्स लोखंडवाला परिसरअंधेरीमुंबई
भाषा का ज्ञान (Language)हिंदी, अंग्रेजी
शौक (Likes)योगा करना, गाना गाना, किताब पढ़ना
पेशा (Occupation)एक्टर और प्रोडूसर
बुरी आदतें (Bad Habits)ड्रिंकिंग

प्रियंका चोपड़ा का जन्म और परिवार | Birth Details And Family Details

प्रियंका चोपड़ा का नाता भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश राज्य से है, लेकिन इनका जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. इनके माता और पिता भारतीय सेना में बतौर एक फिजिशियन कार्य करते थे. इनके माता पिता की कुल दो संताने हैं, जिनमें से एक प्रियंका बड़ी हैं..

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास | Priyanka Chopra And Nick Jonas Engagement

प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रेमी निक जोनस के साथ 18 जुलाई 2018 को सगाई कर ली हैं और 2 दिसंबर 2018 में ये दोनों एक बंधन मे बंध गए. इनके पति एक सफल गायक हैं, जो कि इनसे आयु में 10 साल छोटे हैं.

प्रियंका चोपड़ा के परिवार के बारे में जानकारी | Family Information

पिता का नाम (Father’s Name)अशोक चोपड़ा
माता का नाम (Mother’s Name)मधु चोपड़ा
भाई का नाम (Brother’s Name)सिद्धार्थ चोपड़ा
पति का नाम (Husband’s name)निक जोनास
ससुर का नाम (father-in-law’s name)पॉल केविन जोनास
सासू मां का नाम (Mother-in-law’s name) डेनिस मिलर जोनास

 प्रियंका चोपड़ा की शिक्षा | Education

  • सेना में कार्य करने के कारण इनके माता पिता की बदली, समय समय पर भारत के कई हिस्सों में हुआ करती थी. जिसकी वजह से प्रियंका ने अपनी शिक्षा कई स्कूल से हासिल की हुई है.
  • प्रियंका जब 13 साल की थी तो ये अमेरिका चली गई थी और इन्होंने अमेरिका के भी दो स्कूल से पढ़ाई कर रखी है. दरअसल प्रियंका के माता पिता के रिश्तेदार अमेरिका में रहा करते थे और प्रियंका ने अमेरिका में अपने इन्हीं रिश्तेदार के यहां पर रहकर, तीन साल तक पढ़ाई की है.
  • विदेश मे प्रियंका ने पहले मैसाचुसेट्स के न्यूटन में दाखिला लिया था और कुछ समय बाद इन्होंने जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा में दाखिला ले लिया था. वहीं जब प्रियंका 16 साल की थी तो वो भारत वापस आ गई थी और यहां पर आकर प्रियंका ने बरेली के आर्मी स्कूल में दाखिला ले लिया था और अपनी 12th की पढ़ाई इसी स्कूल से की.
  • 12 वीं तक की शिक्षा हासिल करने के बाद प्रियंका ने जय हिंद कॉलेज और मुंबई के बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में दाखिला लिया था, लेकिन प्रियंका को मॉडलिंग के कारण अपनी ये पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी.

प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी निजी जानकारी | Personal Details

  • अमेरिका में पढ़ाई करते समय प्रियंका चोपड़ा ने अपने रंग को लेकर काफी जातिवाद का सामान किया है. अपने एक इंट्वूय में प्रियंका ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया था कि जब वो अमेरिका के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, तो उस समय उस स्कूल के बच्चों द्वारा उन्हें ब्राउनी कहकर बुलाया जाता था. इतना ही नहीं प्रियंका के पैरों पर एक निशान होने के कारण भी उनका मजाक बनाया जाता था.
  • जिस वक्त प्रियंका आर्मी पब्लिक स्कूल में अपनी पढ़ाई कर रही थी उस वक्त इन्होंने “मई रानी” सौंदर्य पेजेंट में भाग लिया था और उस प्रतियोगिता में ये विजय रही थी.
  • प्रियंका अपने परिवार में अपने पिता के काफी करीब हुआ करती थी और अपने हाथ पर इन्होंने ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ भी लिखवा रखा है. प्रियंका ने ये टैटू अपने पिता की मौत से एक साल पहले साल 2012 में बनवाया था.

प्रियंका चोपड़ा का लुक | Look

36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा अपने आप को फिट रखने के लिए योगा और कई तरह की कसरत किया करती हैं.  

रंग (color)गेहूंआ
लम्बाई (Height)5‘ 6½” फीट इन्च
वजन (Weight)55 किलो
बॉडी साइज (Body Measurements)35-28-35
आंखो का रंग (Eye Colour)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour)बाला

प्रियंका का करियर | Career

साल 2000 में बनी थी मिस वर्ल्ड (Miss world) : साल 2000 के फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में इन्होंने पार्टीसीपेट किया था और ये इस प्रतियोगिता में ये सेकंड पोजिशन पर रही थी. वहीं इस खिताब  को जीतने के बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड पेजेंट में पार्टीसिपेट किया था और ये इस प्रतियोगिता को जीतकर मिस वर्ल्ड 2000 बन गई थी. मिस वर्ल्ड के खिताब के अलावा इन्होंने मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी- एशिया और ओशिनिया का भी खिताब जीता था. जिस वक्त ये मिस वर्ल्ड बनी थी, उस वक्त इनकी आयु 18 वर्ष की थी.  ये ऐसी पाँचवी भारतीय महिला थी जिन्होंने यह खिताब हासिल किया था.

प्रियंका बतौर प्रोड्यूसर (Producer)

अब ये अभिनय करने के साथ साथ कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं और ये माधुरी दीक्षित नेने के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनाने जा रही है. इस फिल्म के अलावा इनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा और कई क्षेत्रीय फिल्में भी बनाई जा रही हैं

बतौर सिंगर (Singer)

प्रियंका को गाना गाने का भी काफी शौक है और इन्होंने कई गाने भी गा रखे हैं. साल 2013 में आया इनका एक्जोटिक गाना काफी प्रसिद्ध रहा था और ये गाना इन्होंने प्रसिद्ध गायक पिटबुल के साथ गया है. इस गाने का अलावा प्रियंका ने मैरिकॉम फिल्म में एक छोटी सी लोरी भी गाई थी.

फिल्मी करियर

प्रियंका चोपड़ा की पहली बॉलीवुड (बतौर लीड रोल) फिल्म के बारे में जानकारी (Priyanka Chopra ‘s First Debut Film)

मूवी का नामद हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई
किस साल हुई रिलीज2003
निर्देशकअनिल शर्मा
प्रोडूसररजलाल शाह, हस्मुख शाह और प्रवीण शाह
सह कलाकारसनी देओल और प्रीति जिंटा

प्रियंका चोपड़ा द्वारा की गई कुछ हिट हिंदी फिल्मों के बारे में जानकारी | Priyanka Top 10 Hit Movies

संख्याफिल्म का नामकिसी साल आई थी फिल्मफिल्म के निर्माता का नामफिल्म के निर्देशक का नामसहकलाकार
1अंदाज23 मई 2003सुनील दर्शनराज कंवरअक्षय कुमार और लारा दत्ता
2मुझसे शादी करोगी30 जुलाई 2004साजिद नडियादवालाडेविड धवनसलमान खान और अक्षय कुमार
3एतराज12 नवंबर 2004सुभाष घईअब्बास-मस्तानअक्षय कुमार और करीना कपूर
4विक्त द रेस अगेंस्ट टाइम  22 अप्रैल2005विपुल अमृतलाल शाहविपुल अमृतलाल शाहअक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन,शेफाली शाह औरबोमन ईरानी
5क्रिश23 जून 2006राकेश रोशनराकेश रोशनरेखा, हृतिक रोशन,नसीरुद्दीन शाह
6फैशन29 अक्टूबर 2008मधुर भंडारकर,, देवेन खोटे ज़ारिन मेहतामधुर भंडारकर  कंगाना राणावत  और अरबाज खान
7दोस्ताना14 नवंबर 2008हिरू यश जौहर और करण जौहरतरुण मनसुखानीअभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम 
8अग्निपथ26 जनवरी 2012करण जौहर और हिरू यश जौहरकरण मल्होत्राहृतिक रोशन, संजय दत्त औरऋषि कपूर
9दिल ढड़कने दो5 जून 2015रितेश सिधवानी और फरहान अख्तरजोया अख्तरअनिल कपूर, रणवीर सिंह,अनुष्का शर्मा औरफरहान अख्तर
10बाजीराव मस्तानी18 दिसंबर 2015संजय लीला भंसालीसंजय लीला भंसालीदीपिका और रणवीर सिंह 

प्रियंका चोपड़ा को मिले अवार्ड (  Awards)

प्रियंका चोपड़ा ने कई सारे अवार्ड अपनी फिल्मों और नेक कार्यों के लिए जीत रखे हैं और साल 2016 में इन्हें पद्म श्री अवार्ड भी दिया गया है-

संख्याअवार्ड का नामकिस फिल्म के लिए मिलाकिस श्रेणी में मिलाकिस साल मिला
1फिल्मफेयर पुरस्कारअंदाजसर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू2004
2फिल्मफेयर पुरस्कारएतराजनकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन2005
3राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारफैशनसर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री2008
4पीपुल्स च्वाइस अवार्डक्वांटिको सीरीयल के लिएटीवी श्रृंखला में पसंदीदा अभिनेत्री2016 और 2017
5इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कारबाजीराव मस्तानीसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री2016

प्रियंका चोपड़ा के पास कुल संपत्ति (Total Assets)

प्रियंका हिंदी फिल्मों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में कार्य कर रही हैं और ये कई बड़े ब्रांड की ब्रांड एम्बेसडर भी  हैं. इनकी संपत्ति इस प्रकार है-

नेट वर्थराशि
प्रत्येक फिल्म के लिए मिलने वाली राशि (Movie Remuneration)करोड़ तक
सलाना इनकम68 करोड़ रुपये
लक्जरी कारें (Luxury Cars)कुल 4, कारें 20 करोड़ से अधिक कीमत की
कुल घरभारत सहित अमेरिका में है घर
आयकर  (Income Tax)
कुल नेट वर्थ (Net Worth)500 करोड़

प्रियंका चोपड़ा की पसंदीदा चीजों के बारे में जानकारी (Likes)

प्रियंका को योग करना काफी पसंद हैं और इन्हें गाने गाने का भी काफी शौक है. ये अपने खाली समय में किताबें पढ़ना पसंद करती हैं और इनकी पसंदीदा किताब का नाम टेल मी योर ड्रीम और रोमियो जूलियट है-

पसंदीदा खाना (Favourite Food) – पिज्जाफिश करी, सरसों का साग और इत्यादि 
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor)- किशोर कुमार, मेल गिब्सन और धर्मेंद सिंह 
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress)– रेखाविद्या बालन और सुष्मिता सेन 
पसंदीदा गीत (Favourite Song) – आई विल ऑलवेज लव यू 
पसंदीदा फिल्म (Favourite Film)- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे,  मुझसे शादी करोगी,  प्रिटी वुमन और वॉकिंग इन द स्काई 
पसंदीदा जगह (Place)– पेरिस, मैक्सिको और ब्राजील 
पसंदीदा रंग (Favourite Colour)- लाल रंग 

मुझसे शादी करोगी गाना

Mujhse Shadi Karogi Full Song | Mujhse Shaadi Karogi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *