सरधना से संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम भाजपा ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशी, प्रत्याशियों की सूची में खूब चली विधायकों की
- सरधना से संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम भाजपा ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशी
- भाजपा की ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची में खूब चली विधायकों की
- 12 ब्लाक में से 10 सीटों पर भाजपा ने घोषित किये प्रत्याशी.
मेरठ। भाजपा हाईकमान द्वारा बुधवार को मेरठ ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जनपद में 12 ब्लाॅकों में से 10 की सूची में गुर्जर चेहरों को तवज्जो दी गई है। प्रत्याशियों की सूची में सबसे चर्चित चेहरा भाजपा के सरधना से पार्टी विधायक संगीत सोम की पत्नी प्रीति सिंह है जिन्हे सरधना ब्लाॅक से दावेदार बनाया गया है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार उक्त सूची में परीक्षितगढ़, मवाना और हस्तिनापुर में स्थानीय विधायक दिनेश खटीक की पसंद को पार्टी ने तवज्जो दी है। बता दें की पार्टी द्वारा जो सूची जारी की गई है उसमें दो ब्लाॅक जानी खुर्द और माछरा के नाम घोषित नही किये गये है।
इनके अलावा खरखौदा में सामान्य सीट पर पुनीत त्यागी, दौराला में ओबीसी महिला शर्मिष्ठा देवी, परीक्षितगढ़ सामान्य सीट ब्रहमसिंह, मेरठ ओबीसी कपिल कुमार, मवाना ओबीसी महिला सीट गीता, रजपुरा महिला सीट पूनम चैहान, रोहटा एससी पर रेखा, सरधना महिला प्रीति सोम, सरुरपुर सामान्य राजेंद्र सिंह, हस्तिनापुर अनारक्षित नितिन पोसवाल का नाम फाइनल किया है।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Preeti Som, wife of Sangeet Som from Sardhana, BJP block chief candidate, a lot of MLAs went on the list of candidates