PM Narendra Modi Cabinet Reshuffle News: नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं, जिसमें कई नए नेताओं की एंट्री होगी तो कुछ वहीं पुराने नेताओं की छुट्टी। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नेता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इनमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी चल रहा है।
आज दोपहर 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की एक अहम बैठक होने वाली थी, मगर अब उसे रद्द कर दिया गया है। दरअसल, मोदी कैबिनेट फिलहाल 53 मंत्री शामिल हैं, जबकि उसमें अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। इस तरह से देखा जाए तो पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अभी 28 और मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
- कैबिनेट विस्तार से मंत्रियों की औसत शिक्षा में भी इजाफा होगा। संभावित नए चेहरों में से कई लोग ऐसे हैं, जो पीएचडी या फिर एमबीए जैसी डिग्री लिए हुए हैं। इसके अलावा कई नेता ऐसे हैं, जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की है या फिर कोई पेशेवर डिग्री की है।
- पीएम मोदी की नई कैबिनेट अब तक की सबसे युवा टीम हो सकती है। इसके अलावा मंत्रिपरिषद में ओबीसी समुदायों से आने वाले नेताओं को ज्यादा अहमियत दी जाएगी। महिलाओं की संख्या में इजाफा होगा। इसके अलावा ऐसे लोगों को तरजीह दी जाएगी, जिन्हें पहले से कुछ प्रशासनिक अनुभव रहा है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, नारायण राणे, वरुण गांधी और लोजपा के पशुपति कुमार पारस को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह।
- मोदी कैबिनेट में विस्तार से ठीक पहले एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक रद्द हो गई है। यह बैठक आज सुबह 11 बजे होने वाली थी। इससे पहले मंगलवार को भी यह बैठक रद्द हो गई थी। बैठक में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की अटकलें थीं।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक माह में अपने सभी मंत्रियों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की है। इसके चलते लगभग आधा दर्जन मंत्रियों पर गाज भी कर सकती है। साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है, जिनमें लगभग आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। जिन प्रमुख नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, नारायण राणे प्रमुख है।
इसके अलावा, जिन नए चेहरों की चर्चा है उनमें बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी, उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद अजय मिश्रा, सकलदीप राजभर, विनोद सोनकर, महाराष्ट्र भाजपा के सांसद कपिल पाटील, हिना गावित, उड़ीसा से आने वाले सांसद अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश की लोकसभा सांसद संध्या राय व हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल शामिल है। इस विस्तार में भाजपा सहयोगी दलों को भी मजबूती से अपने साथ करना चाहेगी। जदयू ने साफ किया कि वह सरकार में शामिल होने जा रही है और सब कुछ तय हो गया है। जद यू से आरसीपी सिंह समेत तीन से चार मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा अपना दल से अनुप्रिया पटेल, लोजपा के पशुपति पारस, निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद (भाजपा सांसद) को भी जगह मिल सकती है।
- Video: सुहागरात में दुल्हन का चेहरा देख खुशी से झूमा दूल्हा, लोग बोले- ‘किस्मत हो तो ऐसी…’
- Meerut News: छात्र-छात्राओं ने सीखे रेडियो एफएम में भविष्य बनाने के गुरुमंत्र
- Papaya | पपीता का एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और दिल को 70 साल तक बीमार होने से बचाएगा…
- माई पर होने लगा निर्माण | Mawana khurd Mai Mandir
- Hastinapur News: महानायक अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की जयंती का किया आयोजन
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: PM Modi Cabinet Reshuffle: 19 new faces will be included in Modi cabinet, many ministers will increase in stature