Moradabad News : मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना में दो महिला पुलिसकर्मी की मृत्यु, ड्युटी से लौट रही थी वापस

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क दुर्घटना में दो महिला पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई है। SP सिटी अखिलेश भदौरिया ने कहा, “कल रात थाना सोनकपुर में तैनात 2 महिला कांस्टेबल ड्युटी से वापस लौट रही थी। ट्रैक्टर से इनकी दुर्घटना हुई जिसमें इनकी मृत्यु हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र के सिरसी-बिलारी रोड पर रविवार रात गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी को रौंद दिया। दुर्घटना में बुलंदशहर जिले की रहने वाली महिला सिपाही मीनू (23) और सविता (22) की मौत हो गई। 

दोनों महिला सिपाहियों की भर्ती 2 जून 2021 को हुई थी। दोनों ने 10 जनवरी 2022 को थाना सोनकपुर में ड्यूटी ज्वाइन की थी। मीनू पुत्री गुरदास ग्राम करीमनगर बनबोई थाना गुलावठी बुलंदशहर और सविता पुत्री अर्जुन सिंह ग्राम नायसर थाना अरनिया जिला बुलंदशहर की रहने वाली थीं। इस मामले में थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *