मेरठ। हस्तिनापुर विधायक व नवनियुक्त राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह से मिलकर उनका आभार प्रकट किया। जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री दिनेश खटीक को शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को बुके देकर हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक को मंत्री बनाने के लिए समस्त किसान मोर्चा की तरफ से डॉ. महेंद्र सिंह व् पार्टी नेत्र्तव का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ मवाना गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी, विक्की शर्मा, सिवाच आदि मौजूद रहे।

Web Title: Minister of State Dinesh Khatik meets Dr. Mahendra Singh, Minister of Jal Shakti, Government of Uttar Pradesh in Lucknow.