Dinesh Khatik : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिले मंत्री दिनेश खटीक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय त्यागी रहे मौजूद

लख़नऊ : शनिवार को प्रदेश के जलशक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के लख़नऊ आवास पर जाकर मुलाकात की. मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज हस्तिनापुर विधायक मंत्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंचे और उनसे शिष्टाचार भेंट की. आवास पर चली इस शिष्टाचार मुलाकात में यूपी में चल रहे तमाम विकास कार्यो को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तमाम समस्याओं को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष रखा। जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उनसे जल की महत्ता को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश में जल शक्ति से संबंधित महत्वकांक्षी परियोजनाओं और कई समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने फूलों का गुलदस्ता देकर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। इसके बाद काफी देर तक कई मुद्दों पर बातचीत की. मुलाकात के बाद जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि जलशक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

Leave a Comment