Meerut News। अरुणोदय द्वारा एमआईईटी में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, विशिष्ट अतिथि एमआईईटी चेयरमैन विष्णु शरण, अरुणोदय संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 अनुभूति चैहान, एमएलसी डा0 सरोजिनी अग्रवाल, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डा0 राजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने 21 प्रभावशाली महिलाओं को ‘इनफ्लुएंशल वूमेन अवार्ड 2023’देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाएं आज धरती से लेकर अंतरिक्ष तक अपने साहस का परचम लहरा रही है। महिलाएं मजबूत, समृद्ध होंगी तो समाज तरक्की करेगा। इस अवसर पर एमआईईटी महिला प्रकोष्ठ से डा. गरिमा गर्ग, सोनल अहलावत, गरिमा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अजय चैधरी, इंक्यूबेशन मैनेजर रेहान अहमद, वैन हेड डा. माधुरी गुप्ता, अरुणोदय संस्था के डा. स्वपन सुमन व राजीव अग्रवाल, डा. पंकज शर्मा, बबिता ढाका, डा. मीनू शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, गीता सिरोही, नूपुर, गौरव शर्मा, विपुल, नवीन, पंकज, अशोक आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
Web Title: Meerut News : Women Empowerment Seminar and felicitation ceremony by Arunodaya in MIET