Meerut News | एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
Meerut News | मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा के एनसीसी कैडेट्स 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल पंकज साहनी व प्रशासनिक अधिकारी मेजर मीनू तोमर के निर्देशन में तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सविता चौधरी के मार्गदर्शन में विद्यालय में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न विषयों सेव गर्ल चाइल्ड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सशक्त नारी आदि पर पोस्टर बनाएं। लेफ्टिनेंट सविता चौधरी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण की सही दिशा में ले जाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट साक्षी, द्वितीय स्थान कैडेट डोली तथा तृतीय स्थान कैडेट प्रिया चौधरी ने प्राप्त किया। कॉलेज के प्रबंधक ओम करण तथा प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कैडेट्स के कार्य, लग्न एवं प्रयास प्रयास की सराहना की तथा साथ ही एनसीसी कैडेट्स को मिशन शक्ति अभियान के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Meerut News | NCC cadets gave the message of women empowerment through posters