Meerut News। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किये गये स्कूल चलो अभियान-2023 के क्रम में मेरठ, भूडबराल स्थित पंचायत घर में स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रदेश सरकार के मंत्री डा0सोमेन्द्र तोमर ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने स्कूली छात्रों को पुस्तकें भी भेट की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, ग्राम प्रधान अरूण विकल, जिलाध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा आयुष चपराना, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल आदि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
