मेरठ: खरखौदा निवासी रवि त्यागी को भाजपा ने बनाया किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

मेरठ: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत के बाद अब भाजपा भी आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई है। मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। कार्यसमिति सदस्यों में मेरठ से किसान नेता रवि त्यागी समेत पांच नेताओं को जगह दी गई है। 75 सदस्यों की कार्यसमिति बनाई गई है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की ओर से मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई। सूची में मेरठ से राहुल कस्तला, रवि त्यागी, गजेंद्र सिंह महलवार, आशीष प्रधान, चौधरी केपी सिंह को जगह दी गई है। वैसे प्रदेश की सूची में वेस्ट यूपी से बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, आगरा, मथुरा के कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है। माना जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा को भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जवाब दिया जाएगा।

इस मौके पर रवि त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के हित में सोचती है, सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। किसान आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि किसान किसी के भी बहकावे में ना आएं।

बधाई एवं शुभकामनाए देने वालो में
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय त्यागी, जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, किसान मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य संदीप त्यागी उर्फ़ संटू, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सचिन त्यागी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाए दी।

यह भी पढ़े –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TMKOC के प्रोड्यूसर खोज रहे नई दया बेन:6 साल से शो से दूर दिशा वकानी की वापसी पर असित मोदी बोले- मैं उन्हें फोर्स नहीं कर सकता Mouni Roy | ऑरेंज कलर की ट्यूब ड्रेस में मौनी रॉय ने दिखाया हुस्न का जलवा, Bold तस्वीरें हुईं इंटरनेट पर वायरल Mayawati | मायावती के भतीजे आकाश ने डॉ. प्रज्ञा संग रचाई शादी, आशीर्वाद देने पहुंचीं बुआ मायावती, देखिए तस्वीरें जाने कब होगा IPL 2023 शुरू ? IAS Nidhi Gupta : पिता की तरह सरकारी नौकरी के लिए शुरू की यूपीएससी परीक्षा की तैयारी, 5वें प्रयास में बन गई IAS अधिकारी