मेरठ : लखीमपुर कांड पर प्रदर्शन, दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पर भीड़ हुई कम, अब सिर्फ डटे हैं प्रसपा नेता
मेरठः लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट में सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों और किसानों का धरना प्रदर्शन होता रहा। दोपहर में दो बजे तक कलेक्ट्रेट प्रदर्शनकारियों से खचाखच भरा रहा।
कलेक्ट्रेट में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता और कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता और किसानों ने कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट में जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई। इसी के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूटते गए। एसपी सिटी और एडीएम सिटी के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसर भारी पुलिस फोर्स के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए। दोपहर में दो बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर प्रदर्शनकारियों से भरा रहा और नारों से गूंजता रहा।

प्रसपा प्रतिनिधि मंडल ने किसानों के साथ मिलकर कलेक्टरेट पर धरना दिया। प्रसपा पदाधिकारियो मांग करते रहे की आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए। इस मोके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कलुआ भैया, प्रदेश महासचिव मेरठ मंडल प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ छात्र सभा जिला अध्यक्ष दानिश राणा, जीशान अहमद, मीडिया प्रभारी शैंकी वर्मा, जीतू सिंह नागपाल, दीपक सिरोही और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Watchman – (Hindi Web Series) | Watchman – Review, Cast, & Release Date
- Phuljhadi – (Hindi Web Series) | Phuljhadi – Review, Cast, & Release Date
- Ankita Dave Biography in Hindi | Ankita Dave Wiki, Age, Height, Web Series & More
- Alone Music Video (2023) T Series: Cast, Video Song, Release Date, Singer
- Jhol Jhal – (Hindi Web Series) | Jhol Jhal – Review, Cast, & Release Date