mawana sugar mill payment 2022 | मवाना मिल ने किया 20.32 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान

मवाना। मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2021-22 का (mawana sugar mill payment 2022) सोमवार को दस अप्रैल 2022 तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य 20.32 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। इस गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज संबंधित समितियों को भेज दी गयी है। पेराई सत्र 2021-22 का अब तक कुल गन्ना मूल्य भुगतान 568.36 करोड़ किया जा चुका है।

चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबन्धक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने बताया कि चीनी मिल 20 प्रतिशत अनुदान पर कोराजन व अन्य कीटनाशक कृषकों को उपलब्ध करा रही है। किसान मिल गेट एवं अपने क्षेत्रीय कार्यालय से मिल कामदार से संपर्क कर कीटनाशक प्राप्त कर सकते हैं। इस समय चीनी मिल द्वारा 20 प्रतिशत की छूट पर गन्ने के खेतो में कीटनाशक/यूरिया का स्प्रे कराया जा रहा है, जिन कृषको को अपने खेतों में स्प्रे कराना हो वह कृषक कामदार व स्प्रे करवाने वाले कर्मचारी को अपना नाम लिखवा लें। साथ ही साथ चोटी बेधक कीट की तीसरी पीढ़ी की रोकथाम के लिए कोराजन का प्रयोग अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: रोहित सिंह सजवान आईपीएस जीवनी | Rohit Singh Sajwan IPS Biography in hindi | Rohit Singh Sajwan Profile, Wiki, Age, Family and Caste

  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: mawana sugar mill payment 2022 | Mawana Mill paid sugarcane price of 20.32 crores

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *