Mawana News | Namo Kisan Samman Diwas: ’नमो किसान सम्मान दिवस’ के चार साल पूरे, मेरठ में किसानों को सम्मानित किया
Mawana News : किसानों को डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के तहत दिए जाने वाले किसान सम्मान निधि के 4 साल पूरे होने पर 24 फरवरी को मेरठ जिले के ग्राम मवाना खुर्द में ”नमो किसान सम्मान दिवस” कार्यक्रम आयोजन भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि हमेशा से भारत की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान रहा है। इस दिन का उद्देश्य किसानों के महत्व और राष्ट्र के समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास में उनके मूल्यवान योगदान के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार भी किसानों के हित में कई कदम उठा रही है।
नमो किसान सम्मान दिवस का आयोजन छोटा मवाना स्थित जिला शिक्षा एव प्रक्षिशण संसथान (डाइट) प्रांगण में किया गया। जिसके मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र राठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा अजय त्यागी व संचालन दयाल त्यागी ने किया। सम्मान दिवस में क्षेत्र के विभिन गावो से आये किसानों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया एवं योगी सरकार के द्वारा पेश किए गए ऐतिहासिक बजट पर चर्चा की इस बजट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया गया।

मुख्य वक्ता बिजेंद्र राठी ने कहा कि डिजिटलाइजेशन के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि अब सीधे किसानों तक पहुंचने लगी है। इससे किसानों को कारोबार करने के नए मौके मुहैया हुए हैं और वे उनका फायदा उठा पा रहे हैं। इस अवसर पर सोनू शर्मा, उपेंद्र चौधरी, राजकिशोर त्यागी, मनोज त्यागी, राजेंदर त्यागी, दीपक, बबलू, बिट्टू, दीपक शर्मा, नवनीत त्यागी, अशोक त्यागी, भारत भूषण, तेज बहादुर, कांति शर्मा, शिवकुमार, प्रवीण, सुरेंद्र शर्मा, जुल्फीकार सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Namo Kisan Samman Diwas: Four years of ‘Namo Kisan Samman Divas’ completed, farmers honored in Meerut
Thanks!
Read Also :-