Online Satta | ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट महादेव बुक (Mahadev Book) के लिए बैंक खाते की व्यवस्था करने वाले मैनेजर समेत 9 लोगों को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। ये बैंक खाता खुलवाने से लेकर अन्य मैनेजमेंट देखते थे। आरोपियों से पुलिस ने 6 लैपटॉप, 10 मोबाइल, 15000 कैश और कार जब्त किया गया है।
आरोपी चलती कार में दाव लेते थे। हालांकि बैंक मैनेजर विकास गिरी छावनी थाना में गुम इंसान दर्ज है। शनिवार शाम से घर से गायब थे। रविवार सुबह परिजनों ने गुम इंसान की शिकायत की। उसके 6 घंटे बाद पुलिस ने सट्टा का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छावनी निवासी विजय गिरी (31) एक्सिस बैंक में मैनेजर है।
वह अधूरे दस्तावेज में भी खाता खोलता था। वह महादेव बुक रैकेट चलाने वाले सरगना से जुड़ा है। उसके साथी एसए आसिफ और आकाश शर्मा दोनों खाता खुलवाने के लिए लोगों को ढूंढते थे। ऑटो, रिक्शा, मजदूरी करने वालों के नाम से खाता खुलवाते थे। उन्हें हर माह 5 हजार रुपए दिए जाते थे। उनके खाते में ही सट्टे का पैसों का लेन-देन होता था। आरोपी लोगों का एटीएम खुद रखते है। पूरा पैसों का लेन-देन ऑनलाइन होता है।
Table of Contents
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने विजय गिरी के अलावा आकाश शर्मा, आसिफ, आयुष निर्मल, राज यदाव, सुंदर लाल विश्वकर्मा, प्रमोद ओवनर, धर्मेंद्र सिंह और गणेश कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी का काम खाता खुलवाना और लोगों की व्यवस्था करना था। आरोपी खुद भी आईडी चला रहे थे। पुलिस ने स्टेशन रोड के पास विजय और दो लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद बाकी लोगों को पकड़ा गया हैं।
रातभर किए तलाश, सुबह रिपोर्ट दर्ज
भिलाई से शनिवार शाम 4 बजे से विजय गिरी गायब थे। रातभर विजय की पत्नी और परिजनों ने उसकी तलाश की। पत्नी कंचन ने लगातार उसे फोन भी किया। रात 3.45 बजे उसका फोन बंद हुआ। उसके बाद परिजन हड़बड़ा गए। सुबह 6 बजे छावनी थाना पहुंचे। वहां गुम इंसान की शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर लिया। रायपुर पुलिस रातभर विजय को बैठाकर रखी हुई थी। उनका परिजनों को इसकी सूचना तक नहीं दिए। सुबह 11.45 परिजनों को गिरफ्तारी की जानकारी मिली।
रैकेट के बड़े लोग पकड़ से दूर
महादेव बुक में पुलिस ने अब तक 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीडी नगर में पकड़े गए 25 आरोपियों पर जुआ एक्ट के अलावा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। दो दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर छूट गए। पिछले साल पुलिस ने तेलीबांधा में 18 लोगों को पकड़ा था। सवा साल में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रैकेट से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति या सरगना को नहीं पकड़ पाई है।
इसमें सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी जुड़े
पुलिस भिलाई के सतीश तक भी नहीं पहुंच पाई है, जिसने मकान किराए पर लिया है। दुबई से आने वालों को भी 4 दिन बाद भी तलब नहीं किया गया है। चर्चा है कि इसमें सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी जुड़े हैं। इसमें एक स्टार वाले की नाम सुर्खियों पर है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं…
- Satta King | 40 बैंक खातों से ट्रांसेक्शन का क्लू मिला, Mahadev Book के दुबई सेलिब्रेशन में शामिल 80 रसूखदारों की लिस्ट
- Satta King | दुबई में बैठे चला रहे महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा, अब पुलिस ने कसा सटोरियों पर शिकंजा
- Mawana Sugar Mill | अफसरों और कर्मियों को फसल कटाई का प्रशिक्षण दिया
- UP Ganna Payment 2022 | किसानों का गन्ना भुगतान जल्द कराया जाएगा – विजेन्द्र सिंह
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Mahadev Book: The man who was recorded in the missing person was feeding betting, 15000 cash and car seized
Thanks!