magh gupt navratri 2023 date and time
Magh Gupt Navratri 2023: आपको बता दे कि माघ माह के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ये गुप्त नवरात्रि इस वर्ष 22 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी 2023 तक मनाई जाएगी। वहीं इस बार गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023 से 30 जनवरी तक रहेगी. माघ मास की इस गुप्त नवरात्रि के दौरान कई व्रत-उत्सव मनाए जाते हैं. इस बार गुप्त नवरात्रि के अंतर्गत 25 जनवरी को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा. 26 जनवरी को देवी सरस्वती का प्रकटोत्सव वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाएगा गुप्त नवरात्रि के ये नौ दिन 10 महाविद्याओं को समर्पित हैं। ये महाविद्याएं
- मां काली
- मां तारा
- मां त्रिपुरासुंदरी
- मां भुवनेश्वरी
- मां छिन्नमस्ता
- मां त्रिपुराभैरवी
- मां धूमावती
- मां बगलामुखी
- मां मातंगी
- मां कमला हैं।
गुप्त नवरात्रि में जो भी जातक पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उन पर दुर्गा मां प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा उन पर बरसाती हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार मान्यता है कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि के समय की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है। इन नौ दिनों में कुछ उपाय करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। यदि आप अपने कारोबार या नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय जरूर करें। चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में किए जाने वाले उपायों के बारे में…
Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि में क्या खाना चाहिए? और क्या नहीं, जानें
गुप्त नवरात्रि के क्या है उपाय
नौकरी और रोजगार में तरक्की पाने के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान रात में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर नौ बताशे लेकर प्रत्येक बताशे पर दो लौंग रखें। इन्हें मां दुर्गा को समर्पित कर दें। ऐसा करने से जल्द ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें
यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बीमारी से बहुत परेशान हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ ही ‘ऊँ क्रीं कालिकायै नमः:’ मंत्र का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बीमारियों से जल्द ही राहत मिलने लगती है।
घर में चांदी या सोने का सिक्का खरीद कर लाएं
धर्म शास्त्रों के अनुसार, धन-संपत्ति और समृद्धि के लिए भी गुप्त नवरात्रि के नौ दिन बेहद ही खास माने जाते हैं। इस दौरान घर में चांदी या सोने का सिक्का खरीद कर लाएं। ऐसा करने से बरकत आती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Gupt Navratri 2021 | गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं
मां दुर्गा के सामने घी का दीपक
विवाह संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें हर रात्रि लाल फूलों की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह संबंधी समस्या का समाधान होगा।
इसके अलावा यदि आप मान-सम्मान में वृद्धि और परिवार में खुशहाली पाना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन देवी के मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा चढ़ाएं। इससे माता रानी प्रसन्न होंगी।
F&Q
गुप्त नवरात्रि कब है 2023 में?
माघ गुप्त नवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त (Magh Gupt Navratri 2023 shubh Muhurat) पंचांग के मुताबिक माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 जनवरी 2023 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर आरंभ हो रही है और 22 जनवरी को ही रात 10 बजकर 27 मिनट पर इसकी समाप्ति है.
22 में गुप्त नवरात्रि कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष गुप्त नवरात्रि 30 जून 2022, गुरुवार से 9 जुलाई 2022, शनिवार तक मनाई जाएगी.
माघ महीने में गुप्त नवरात्रि कब है?
माघ गुप्त नवरात्रि 2023 डेट | Magh Gupt Navratri 2023 Date – माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 22 जनवरी 2023 से होगी. इसका समापन 30 जनवरी 2023 की होगा. ये नवरात्रि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलती है. इसी दिन व्रत का पारण किया जाएगा.
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Magh Gupt Navratri 2023: When does Magh Gupt Navratri start, do these measures for progress in job and business
Thanks!