Loksabha: योगी सरकार के मंत्री भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कट सकता है मथुरा की MP हेमा मालिनी का टिकट, BJP ने दिए संकेत

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाने के संकेत दिए हैं। वहीं कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाने पर भी मंथन चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। जानकारी के अनुसार योगी सरकार के कुछ मंत्रियों को भी लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

ये लड़ सकते है आगामी लोकसभा चुनाव

नामकहा से
एमएसएमई मंत्री राकेश सचानफतेहपुर
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंहरायबरेली
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसादशाहजहांपुर या धौरहरा
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
विधायक शलभमणि त्रिपाठीदेवरिया
विधायक व पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मामथुरा
विधायक राजेश्वर सिंहसरोजनी नगर
विधायक राजेश चौधरीमांठ
इनके कट सकते है टिकटकहा से
सांसद सत्यदेव पचौरीकानपुर
सांसद रमापति राम त्रिपाठीदेवरिया
सांसद संतोष गंगवारबरेली
सांसद हेमा मालिनीमथुरा
सांसद रीता बहुगुणा जोशीप्रयागराज
सांसद वरुण गांधीपीलीभीत

इनमें पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को शाहजहांपुर या धौरहरा, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को फतेहपुर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से लड़ाए जाने की चर्चा है। वहीं भाजपा कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका देगी।

इनमें 75 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी, बरेली के सांसद संतोष गंगवार, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के टिकट कटने की चर्चा है। वहीं पार्टी में सक्रिय नहीं रहने के कारण पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का टिकट कटने की चर्चा भी तेज है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में मंत्रियों को भी चुनाव लड़ाया जा सकता है, लेकिन इसका निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा। उन्होंने कहा कि कुछ सांसदों के टिकट काटे जाएंगे तो कुछ नए चेहरों को मौका भी मिलेगा।

उधर, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी, मथुरा से विधायक व पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह, मांठ से विधायक राजेश चौधरी को भी लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

Leave a Comment