भारत के शिक्षा मंत्री का नाम क्या है? | Kon hai Bharat ke Shiksha Mantri?: – New Education Minister Of India : धर्मेंद्र प्रधान भारत के नए शिक्षा मंत्री बन गए हैं। उन्होंने रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की जगह ली है।
भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Education Minister of India 2021
भारत के शिक्षा मंत्री (shiksha mantri) वर्तमान 2021 में धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) हैं। 7 जुलाई 2021 को ध्रमेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली। नई शिक्षा नीति के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्री का नाम बदलकर शिक्षा मंत्री कर दिया गया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री को मानव संसाधन विकास मंत्री (HRD MINISTER) के रूप में जाना जाता था।
पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 7 जुलाई 2021 को अपने पद से इस्तीफा दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण स्वयं ही इस्तीफा दे दिया। हाल ही में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद से वे लगातार बीमार चल रहे थे। पोस्ट कोविड डिजीज के कारण उन्हें 15 दिन से अधिक समय तक दिल्ली स्थित एम्स के आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा था।
भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एपीजे अब्दुल कलाम थे जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1958 था तथा उनके कार्यकाल का समय 10 साल 5 महीने का था।
भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के बारे में
भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 ई० को ओडिशा, तलचर शहर में हुआ थाl धर्मेंद्र प्रधान पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र प्रधान के बेटे हैं। उनकी माता का नाम श्रीमती बसंत मंजरी प्रधान और पत्नी का नाम श्रीमती मृदुला प्रधान है। देवेंद्र प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1999 से 2004 तक केंद्रीय मंत्री थे। धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के तालचर कॉलेज से हायर सेकंडरी की पढ़ाई की है। उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर (Utkal University) से एंथ्रोपोलॉजी में एमए (MA Anthropology) की डिग्री ली है।
धर्मेंद्र प्रधान 1998 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 2014 में चुने गए नरेंद्र मोदी सरकार के तहत, उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया। उन्हें “उज्ज्वला मैन” के रूप में भी जाना जाता है। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।
- 50+ Classification Reasoning Questions in Hindi MCQ PDF Download वर्गीकरण टेस्ट
- 50+ Analogy Reasoning Questions in Hindi MCQ Download (सादृश्यता परीक्षण)
- 50+ Direction Sense Reasoning Important Questions in Hindi PDF Download (दिशा और दूरी)
- 50+ Coding Decoding Important Questions in Hindi PDF Download
- Coding Decoding Questions for Govt PDF Download – Practice 50+ Unsolved Questions for SSC/RRB/UPSC/ Banking/Defence/ Teaching Govt ExamsCoding Decoding Questions