किसान न्याय रैली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना, आज करीब 6 घंटे वाराणसी में रहेंगी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा किसान न्याय रैली के लिए दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना

दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और पार्टी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा किसान न्याय रैली के लिए दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा रैली आज वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होगी। रैली को संबोधित करने वाराणसी आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। प्रियंका गांधी सुबह 11:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। यहां से मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा के दर्शन करने दुर्गाकुंड पहुंचेंगी।

प्रियंका बीएचयू के सिंह द्वार पर पर महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी। लगभग एक बजे जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली का जो कार्यक्रम और रूट प्लान प्रशासन को भेजा है, उसके अनुसार प्रियंका गांधी का काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर, दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा मंदिर और संकटमोचन से होते हुए गुजरेगा।

इसके बाद प्रियंका रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। मंच पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने की भी संभावना है। देश भर से कांग्रेस नेता बनारस पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने देर शाम रैली स्थल का भी जायजा लिया। 

किसान न्याय रैली के जरिये सरकार को घेरेगी कांग्रेस

जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित कांग्रेस की किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानों का मुद्दा उठाएंगी। लखीमपुर खीरी की घटना में पीड़ितों को न्याय की आवाज बुलंद करेंगी। रैली में पूर्वांचल समेत आसपास के जिलों से किसान और मजदूर हिस्सा लेंगे। 

रैली में प्रियंका लखीमपुरी खीरी कांड के आरोपियों पर कार्रवाई, गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और नये कृषि कानूनों की वापसी का मुद्दा उठाएंगी। रैली के बहाने किसान आंदोलन को पश्चिम से पूरब की तरफ मोड़ने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही बनारस से किसान न्याय यात्रा आरंभ होगी जो प्रदेश भर में जाएगी। बंगाल में खराब प्रदर्शन के बाद यूपी में कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ जनता का विकल्प बनने का निर्णय लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Affair: काम करने आए मजदूर को दिल दे बैठी 2 बच्चों की मां, पायजामे के नाड़े से घोंटा पति का गला Why Ice Sinks in Alcohol: जानें शराब में क्यों डूब जाती है बर्फ? Bhojpuri actress Namrata Malla | भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला की इन अदाओं पर हार बैठेंगे दिल, Photos देखकर फैंस ने भरी आहें Kate Sharma | घूमने चलें! बाइक पर बैठकर केट शर्मा ने फैंस को ऑफर की राइड, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस Anushka Sen | पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में अनुष्का सेन ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, Photos देख मदहोश हो गए फैन्स