Kannauj News : घने कोहरे के चलते श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 22 घायल
Kannauj News : प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. घने कोहरे के चलते श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 50 लोग मौजूद थे. बस सवार सभी लोग फिरोजाबाद से दर्शन करके कन्नौज लौट रहे थे. छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ललिता गांव के पास यह हादसा हुआ है.
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया. बस में सवार सभी लोग कन्नौज जिले के रहने वाले हैं और ये सभी लोग फिरोजाबाद के एक मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हुए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया.
यह लोग हुए हैं घायल
- आलोक पुत्र राजकुमार उम्र 20 नौसारा तिर्वा, कन्नौज
- सचिन यादव पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 25 तिर्वा जिला कन्नौज
- विवेक पुत्र शिव पाल सिंह उम्र 18 लक्षीरामपुर बेला जिला औरैया
- दुर्गेश पुत्र नेत्रपाल उम्र 28 लच्छीराम पुरवा बेला जिला औरैया
- बसंती पत्नी राजाराम उम्र 7 निवासी मिरगांवा,
- रीता पत्नी आशीष उम्र 35 मिरगावां जिला कन्नौज
- रचना पत्नी प्रमोद उम्र 22 जेर किला छिबरामऊ जिला कन्नौज
- ऋषभ पुत्र प्रमोद उम्र 2 साल जेर किला छिबरामऊ, जिला कन्नौज
- प्रमोद पुत्र सोबरन सिंह उम्र 30 जेर किला छिबरामऊ जिला कन्नौज
- अन्नपूर्णा पत्नी सोबरन उम्र 60 जेर किला छिबरामऊ जिला कन्नौज
- नन्ही देवी पत्नी राम लडैते उम्र 60 गुरसहायगंज जिला कन्नौज
- परशुराम पुत्र राम लडैते उम्र 27 गुरसहायगंज जिला कन्नौज
- पूजा पत्नी परशुराम उम्र 23 गुरसहायगंज कन्नौज
- प्रिंस पुत्र परशुराम उम्र 4 वर्ष गुरसहायगंज जिला कन्नौज
- प्रांसी पुत्री परशुराम उम्र डेढ़ वर्ष गुरसहायगंज जिला कन्नौज
- मीना देवी पत्नी विनोद कुमार उम्र 50 जलालाबाद जिला कन्नौज
- अनुराधा पत्नी आशीष उम्र 26 जलालाबाद जिला कन्नौज
- शीलू पुत्र नागेंद्र उम्र 20 तिर्वा जिला कन्नौज
- पुष्पा देवी पत्नी भैयालाल उम्र 50 महमदपुर कन्नौज
- उमेश पुत्र भैयालाल उम्र 30 महमदपुर कन्नौज
- राजकुमार पुत्र श्री कृष्ण उम्र 50 रामगंज गुरसहायगंज जिला कन्नौज बस लेकर गए थे एजेंट के तौर पर
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Youtube Channel | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
- Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
- Web Title: Kannauj News: Due to dense fog, a bus full of devotees overturned uncontrollably, 20 injured
Thanks!
Read Also :-