सिवालखास | रविवार को कस्बा सिवालखास में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक का सिवालखास मैं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
आपको बता दें कि इस बार सिवालखास में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रशीदा बेगम को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उसी के मद्देनजर आज पार्टी में क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक को सिवालखास में प्रचार प्रसार के लिए भेजा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि भाजपा में सबका साथ सबका विकास और सब का प्रयास है। उन्होंने कहा की सभी भाई भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रशीदा बेगम को भारी मतों से विजय बनाएं। जावेद मलिक ने घर घर जाकर वोट मांगे।
उनके साथ भाजपा प्रत्याशी पति शकील रजा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, जिला अध्यक्ष नईम तोमर, जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरेशी, मन्नू कमाल पुरिया, अशफाक, इंजीनियर डॉ इसरार अहमद, लाल मोहम्मद मलिक, तस्लीम चौहान, राजू कुरैशी, गुलशन मलिक, गुलफाम चौहान, यूनुस मलिक, साबिर मलिक, अब्दुल रहीम मलिक, फरहान कुरेशी और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
