International Day Of Peace | ‘विश्व शांति दिवस’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं | 21 सितम्बर

International Day Of Peace | ‘विश्व शांति दिवस’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं | 21 सितम्बर : ‘विश्व शांति दिवस’ की सभी मानवता के सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं। सभी देशों और लोगों के बीच स्वतंत्रता, शांति और खुशी का एक आदर्श माना जाता है। ‘विश्व शांति दिवस’ मुख्य रूप से पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है।

International Day Of Peace

कार्यक्रम नामविश्व शांति दिवस (World Peace Day)
कार्यक्रम दिनांक21 / सितम्बर
कार्यक्रम की शुरुआत21 सितम्बर 1982
कार्यक्रम का स्तरअन्तरराष्ट्री
कार्यक्रम आयोजकसंयुक्त राष्ट्र महासभा

विश्व शांति दिवस का संक्षिप्त विवरण

महासभा प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस अथवा विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व के सभी देशों के लोगों के बीच शांति के आदर्शों को मजबूत बनाने के लिए इस दिन (21 सितम्बर) को शांति के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की थी।  “विश्व शांति दिवस” मुख्य रूप से पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है। शांति सभी को प्यारी होती है। इसकी खोज में मनुष्य अपना अधिकांश जीवन न्यौछावर कर देता है। किंतु यह काफ़ी निराशाजनक है कि आज इंसान दिन-प्रतिदिन इस शांति से दूर होता जा रहा है। आज चारों तरफ़ फैले बाज़ारवाद ने शांति को व्यक्ति से और भी दूर कर दिया है।

विश्व शांति दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सभी देशों और देश के भीतर लोगों के बीच शांति के आदर्शों को मजबूत बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1981 में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना की गई थी। पहली बार 21 सितम्बर 1982 को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया था। जिसमे कई देशों, राजनीतिक समूहों , सैन्य समूहों, के लोग शामिल थे। शांति के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस का विषय था “Right to peace of people.”।

शांति का संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को शांतिदूत भी नियुक्त कर रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तीन दशक पहले यह दिन सभी देशों और उनके निवासियों में शांतिपूर्ण विचारों को सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित किया था।

वर्ष 1982 से 2001 तक सितम्बर महीने के तीसरे मंगलवार को “विश्व शांति दिवस” के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में वर्ष 2002 में 21 सितम्बर “अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस” या “विश्व शांति दिवस” के रूप में घोषित कर दिया गया।

विश्व शांति दिवस का उद्देश्य

संयुक्त राष्ट्र का मुख्य उद्देश्य विश्व के सभी देशो में शांति कायम करना है। अंतरराष्ट्रीय संघर्ष को रोकने और शांति की संस्कृति विकसित करने के लिए ही संयुक्त राष्ट्र का जन्म हुआ है। संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में अमन की अहमियत का प्रचार-प्रसार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है। इसलिए संयुक्त राष्ट्रसंघ, और उसकी तमाम संस्थाएँ, गैर-सरकारी संगठन, सिविल सोसायटी और राष्ट्रीय सरकारें प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को “अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस” का आयोजन करती हैं। शांति का संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को शांतिदूत के रूप में भी नियुक्त कर रखा है।

 Follow Us On Google NewsClick Here
 Facebook PageClick Here
 Youtube ChannelClick Here
 TwitterClick Here
 Website Click Here
  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: International Day Of Peace | Wishing everyone a very happy ‘World Peace Day’. 21 september

Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *