{जाने} किस राज्य में कितनी विधान सभा सीटें है? | यहाँ देखें राज्यवार पूरी लिस्ट

{जाने} किस राज्य में कितनी विधान सभा सीटें है? | यहाँ देखें राज्यवार पूरी लिस्ट | {Know} How many assembly seats are there in which state? , View state wise complete list here

विधान सभा की राज्यवार पूरी लिस्ट | State wise complete list of Vidhansabha

भारत एक राज्यों का संघ है, इसमें केंद्र शासित राज्य (State) और पूर्ण राज्य सम्मिलित है | राज्यों में प्रशासन का संचालन सही ढंग से करने के लिए विधानसभा (Vidhansabha) का गठन किया गया है | विधानसभा का क्षेत्र जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर निर्धारित किया गया है | विधानसभा सीट का क्षेत्र लोकसभा (Lok Sabha) की सीट से कम होता है | प्रत्येक विधानसभा (assembly) में प्रतिनिधि का चुनाव जनता के व्यस्क मताधिकार के द्वारा किया जाता है | इस पेज पर किस राज्य में कितनी विधान सभा सीट है, राज्य वार विधानसभा सीटों की सूची के बारे में बताया जा रहा है |

विधान सभा क्या होती है | What is Legislative Assembly

भारतीय संविधान द्वारा राज्य का प्रशासन चलाने के लिए विधान सभा के गठन का प्रावधान किया गया है | विधानसभा को एक जनप्रतिनिधियों की सभा भी कहा जा सकता है | इसमें प्रमुखतः से दो दल होते है- एक वह जो सरकार का गठन करता है और दूसरा वह जो सरकार के विपक्ष में रहता है | जो दल बहुमत में होता है वह सरकार का गठन करता है, जिस दल के पास बहुमत से कम सीट होती है अथवा कम प्रतिनिधि होते है वह दल विपक्ष कहलाता है | सरकार द्वारा लागू की गयी गलत नीतियों का विरोध विपक्ष के द्वारा किया जाता है |

विधान सभा सीट क्या होती है | What is Vidhan Sabha Seat

प्रत्येक राज्य को जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर छोटे- छोटे स्थानों या क्षेत्र में विभाजित किया गया है | इस निर्धारित क्षेत्र में इसी क्षेत्र की जनता के द्वारा एक प्रतिनिधि को मतदान के माध्यम से चुना जाता है | इस प्रकार से चुने गए प्रतिनिधियों की संख्या को सीटों की संख्या कहते है, अथार्त एक प्रतिनिधि को एक सीट कहा जाता है | जिस दल के प्रतिनिधि चुनाव में अधिक जीत दर्ज करते है और वह बहुमत की निर्धारित सीटों को प्राप्त कर लेता है, उसी दल के द्वारा राज्य में सरकार का गठन किया जाता है |

किस राज्य में कितनी विधान सभा सीटें है | Which State Has How Many Assembly Seats

प्रत्येक राज्य में विधानसभा सीटें अलग- अलग है, इसका विवरण इस प्रकार है-

क्रम संख्याराज्य या केन्द्रशासित प्रदेश सदस्य या सीटों की संख्या 
1उत्तर प्रदेश403
2पश्चिम बंगाल294
3महाराष्ट्र288
4बिहार243
5तमिलनाडु234
6मध्य प्रदेश230
7कर्नाटक224
8राजस्थान200
9गुजरात182
10आंध्र प्रदेश175
11ओडिशा147
12केरल140
13असम126
14तेलंगाना119
15पंजाब117
16छत्तीसगढ़90
17हरियाणा90
18झारखण्ड81
19जम्मू-कश्मीर114
20उत्तराखण्ड70
21दिल्ली70
22हिमाचल प्रदेश68
23अरुणाचल प्रदेश60
24मणिपुर60
25मेघालय60
26नागालैंड60
27त्रिपुरा60
28गोवा40
29मिजोरम40
30सिक्किम32
31पुदुचेरी30
Follow Us On Google NewsClick Here
 Facebook PageClick Here
 Youtube ChannelClick Here
 TwitterClick Here
 Website Click Here
  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: {Know} How many assembly seats are there in which state? , View state wise complete list here

Thanks!

Leave a Comment