सुहागरात कैसे मनाया जाता है? | सुहागरात क्यों मनाई जाती है और इसके पीछे की क्या कहानी है?

  • How is the honeymoon celebrated?
  • Why is Suhagrat celebrated and what is the story behind it?

जैसा कि आप सभी जानते है कि सुहागरात सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा मानी जाती है। इस रात को लेकर लोगों के मन में कई तरह के प्रश्न होते हैं। इस रात में महिलाओं व पुरुषों दोनों में ही समान उत्सुकता रहती है। सामान्य तौर पर सुहागरात का मतलब नव दंपति का शारीरिक रूप से एक होना माना जाता है। लेकिन जिंदगी की इस खास रात को इतना ही समझ लेना गलत होगा।

दरअसल शादी के बाद सुहागरात ही पति-पत्नी के नए जीवन की वह पहली रात होती है, जिसमें वह दोनों एक साथ होते हैं। शादी की पहली रात को लेकर पति व पत्नी दोनों के ही मन में उत्सुकता के साथ घबराहट भी बनी रहती है।

सुहागरात का सही अर्थ क्या है और यह क्यों मनाई जाती है।

सुहागरात का मतलब होता है शादी की वह पहली रात जिसमें पति-पत्नी एक दूसरे को जानते और समझते हैं। हमारे समाज में इस विषय पर ज्यादा चर्चा नहीं की जाती है। इस पर चर्चा न हो पाने की वजह यह भी है कि सुहागरात को संभोग क्रिया से जोड़कर देखा जाता है। जबकि नव दंपति के बीच शारीरिक संबंध स्थापित होना इस रात का मात्र एक हिस्सा भर है। इसलिए इसको सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने वाली रात समझना बेहद गलत है। शादी के बाद नव दंपति के जीवन की यह पहली रात होती है। इस रात में ही वह दोनों एक दूसरे के व्यक्तित्व के बारे में जान पाते हैं।

साथ ही इस रात वह अपनी शादीशुदा जिंदगी की भावी योजनाएं भी तैयार करते हैं। शादी की पहली रात को लेकर हर किसी के मन में उत्सुकता होती है। इस समय पति व पत्नी दोनों ही घबराएं होते हैं। वधु के ससुराल पहुंचने के बाद सभी रिवाजों को पूरा करने के पश्चात वर-वधु को सोने के लिए एक कमरे में भेज दिया जाता है। नई वधु को अपने साथ सहज बनाने के लिए बातें करना और तोहफा देना जरूरी होता है। इस रात आप महिला साथी को जो भी तोहफा देंगे वह उनको जीवन भर याद रहेगा। इतना ही नहीं तोहफा देने से डर व घबराहट का माहौल सामान्य हो जाएगा और आप दोनों एक दूसरे से बातों की शुरूआत कर पाएंगे।

सुहागरात को लेकर पुरुषों में इतनी उत्सुकता होती है कि वह कमरे में दुल्हन को पाकर उतावले हो जाते हैं। पुरुषों का ऐसा करना महिलाओं को असहज कर सकता है। उतावलेपन में आप अपने साथी को पूरी तरह से संतुष्ट नहीं कर पाते हैं। इसलिए जल्दबाजी न दिखाएं और सेक्स करते समय संयम से काम ले और धीरे-धीरे प्यार के साथ सेक्स करें। पहली बार सेक्स करते समय कई महिलाओं की योनि में अधिक दर्द होता है। इसके साथ ही योनी से रक्तस्राव भी होता है। ऐसे में आप दोनों ही घबराएं नहीं, यह एक सामान्य प्रक्रिया होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि पहली बार सेक्स करते समय सभी महिलाओं की योनि से रक्तस्त्राव हो।

सुहाग की पहली रात सेक्स करने से पहले आपको साथी के साथ थोड़ा समय फोरप्ले में बिताना चाहिए। महिलाओं को चरम्सूख (ऑर्गेज्म) तक पहुंचने में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा समय लगता है। ऐसे में आप फोरप्ले की सहायता से महिला साथी को आसानी से ऑर्गेज्म तक पहुंचा सकते हैं। इसमें किस करना व उनको प्यार से सहलाना शामिल है। फोरप्ले का उद्देश्य महिला को सेक्स के लिए उत्तेजित करना होता है।

सुहागरात क्यों मनाई जाती है और इसके पीछे की क्या कहानी है?

सुहागरात एक बेवकूफी भरी फ़िल्मी चीज है इसका अनुकरण समाज अँधा होकर कर रहा है। विवाह जैसे पवित्र सम्बन्ध के जुड़ने के बाद, सबसे जरूरी होता है पति – पत्नी का आपसी तालमेल। यदि सही – सही सामंजस्य बैठ जाता है और मानसिक रूप से पति और पत्नी आपस में जुड़ाव महसूस करते हैं तो शारीरिक सम्बन्ध तो कभी भी बनाया जा सकता है।

लेकिन इसके विपरीत फ़िल्मी नवविवाहित सम्बन्ध बनाने को उतावले दिखाई देते हैं। यदि कहा जाए कि फिल्मों में शारीरिक संबंधों को हद से अधिक महत्त्व देकर यह फिल्म बनाने वाले युवाओं को मानसिक रूप से यौन कुंठा से भर रहे हैं तो अनुचित नहीं होगा।

कुछ युवा इसी कुंठा से भरे रहते हैं कि उन्हें पहली रात ही सम्बन्ध बनाना होगा और सफल भी होना होगा। यह एक सबसे बड़ी भ्रान्ति है को इन फ़िल्मी लोगों ने समाज में पैदा की है।

विवाह के बाद सबसे बड़ी चीज है मानसिक रूप से जुड़ाव जो धीरे – धीरे होता है और इसके लिए समय चाहिए। हाँ, जानवरों की तरह शारीरिक सम्बन्ध बनाना कोई कठिन काम नहीं है।

Follow Us On Google NewsClick Here
 Facebook PageClick Here
 Youtube ChannelClick Here
 TwitterClick Here
 Website Click Here
  • Hindi News से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें।
  • Web Title: How is the honeymoon celebrated? , Why is Suhagrat celebrated and what is the story behind it?

Thanks!

Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *