Aalu Bukhara ke Fayde: अलूचा या आलू बुखारा (अंग्रेजी नाम : Plum; वानस्पतिक नाम : प्रूनस डोमेस्टिका [Prunus domestica] ) एक पर्णपाती वृक्ष है। इसके फल को भी अलूचा या प्लम कहते हैं। फल, लीची के बराबर या कुछ बड़ा होता है और छिलका नरम तथा साधरणत: गाढ़े बैंगनी रंग का होता है। गूदा पीला और खटमिट्ठे स्वाद का होता है। भारत में इसकी खेती बहुत कम होती है; परंतु अमरीका आदि देशों में यह महत्वपूर्ण फल है। आलूबुखारा (Prunus domestica) भी एक प्रकार का अलूचा है, जिसकी खेती बहुधा अफगानिस्तान में होती है। अलूचा का उत्पत्तिस्थान दक्षिण-पूर्व यूरोप अथवा पश्चिमी एशिया में काकेशिया तथा कैस्पियन सागरीय प्रांत है। इसकी एक जाति प्रूनस सैल्सिना की उत्पत्ति चीन से हुई है। इसका जैम बनता है।
आलू बुख़ारा एक गुठलीदार फल है। आलू बुख़ारे लाल, काले, पीले और कभी-कभी हरे रंग के होते हैं। आलू बुख़ारों का ज़ायका मीठा या खट्टा होता है और अक्सर इनका पतला छिलका अधिक खट्टा होता है। इनका गूदा रसदार होता है और इन्हें या तो सीधा खाया जा सकता है या इनके मुरब्बे बनाए जा सकते हैं। इनके रस पर खमीर उठने पर आलू बुख़ारे की शराब भी बनाई जाती है। सुखाए गए आलू बुख़ारों को बहुत जगहों पर खाया जाता है और उनमें ऑक्सीकरण रोधी (ऐन्टीआक्सडन्ट) पदार्थ होते हैं जो कुछ रोगों से शरीर को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकते हैं। आलू बुख़ारों की कई क़िस्मों में कब्ज़ का इलाज करने वाले (यानि जुलाब के) पदार्थ भी होते हैं।
यह खटमिट्ठा फल भारत के पहाड़ी प्रदेशों में होता है। अलूचा के सफल उत्पादन के लिए ठंडी जलवायु आवश्यक है। देखा गया है कि उत्तरी भारत की पर्वतीय जलवायु में इसकी उपज अच्छी हो सकती है। मटियार, दोमट मिट्टी अत्यंत उपयुक्त है, परंतु इस मिट्टी का जलोत्सारण (ड्रेनेज) उच्च कोटि का होना चाहिए। इसकी सिंचाई आड़ू की भांति करनी चाहिए।

Table of Contents
आलूबुखारा क्या है?
आलूबुखारा फल है, जो एक पर्णपाती वृक्ष होता है। इसका फल कच्चा रहने पर काफी हद तक सेब की तरह दिखाई देता है। इसके फल को अलूचा भी कहते हैं। आलूबुखारा को अंग्रेजी में प्लम फ्रूट (plum fruit) यानी बेर भी कहते हैं। आलूबुखारा को ताजा और सूखे दोनों ही तरह के रूप में खाया जा सकता है। सूखे प्लम को प्रूनस (Prune) कहा जाता है। साथ ही, इसके दोनों ही रूपों का इस्तेमाल एक औषधी के तौर पर भी किया जा सकता है। जहां सूखा आलूबुखारा कब्ज, ऑस्टियोपोरोसिस, उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उच्च कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं इसके ताजे रूप का इस्तेमाल इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके ताजे और सूखे दोनों ही रूपों से जैम, रस या प्यूरी भी बनाया जा सकता है।
आमतौर पर लोग आलूबुखारा (Aloo Bhukhara) का इस्तेमाल एक फल के तौर पर करते हैं जिससे स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। यह स्वाद में खट्टा-मीठा हो सकता है। इसके कच्चे फल का रंग हरा और पकने पर यह लाल, गरहा बैंगनी या गहरा मेहरून रंग का हो सकता है। वानस्पतिक तौर पर आलूबुखारा की दो प्रजातियां प्रूनस सालिसिना (Prunus salicina) (जिसे जापानी प्लम कहा जाता है) और प्रूनस डोमेस्टिका (Prunus domestica) (जिसे यूरोपीय बेर कहा जाता है) होती हैं। यह रोजेसी (Rosaceae) यानी गुलाब प्रजाति का फल होता है। इसे अंग्रेजी में प्लम के आलावा गार्डन प्लम (Garden plum), प्रून प्लम (Prune plum), Plum tree (प्लम ट्री), यूरोपियन प्लम (European plum) के नाम से भी जाना जाता है।
आलू बुखारा के फल का आकार लगभग टमाटर के बराबर या इससे कुछ बड़ा हो सकता है। इसके फल का छिलका काफी नरम होती है। प्लम के उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार भारत में इसकी खेती बहुत कम होती है, लेकिन अमेरिका जैसे अन्य देशों में इसकी खेती मुख्य तौर पर की जाती है। इसके फल गूदेदार होते हैं, जिनमें गुठलियां भी होती हैं। अधिकतर लोग इसके ताजे फल को खाने के साथ-साथ, इसके कच्चे फल का इस्तेमाल मुरब्बा बनाने के लिए भी करते हैं। वहीं, इनके कच्चे और पके फलों के रस का इस्तेमाल शराब बनाने के लिए भी किया जा सकता है। सूखे हुए आलूबुखारा में ऑक्सीकरण रोधी (एंटी ऑक्सीडेंट) की काफी उच्च मात्रा पाई जाती है जो रोगों से शरीर का बचाव कर सकती है।

आलू बुखारा का उपयोग किस लिए किया जाता है?
ताजे और सूखे आलूबुखारा के फल में फाइबर के साथ ही, अन्य रसायनिक गुणों की मात्रा पाई जा सकती है। जिसकी मदद से यह आंतों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सबसे उपयोगी फल साबित हो सकता है। इसके औषधीय गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल निम्न स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार में किया जा सकता है, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
- पेट से संबंधित विकार जैसे- भूख की कमी, बदहजमी, पाचन विकार, कब्ज आदि के उपचार के लिए
- बवासीर के उपचार के लिए
- उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) को नियंत्रित करने के लिए
- कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए
- डायबिटीज की रोकथाम के लिए
- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए
- आंखों की देखभाल करने के लिए
आलूबुखारा कैसे काम करता है?
स्वाद में खट्टे-मीठे फल वाले आलूबुखारा में कई पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जा सकती है, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
प्रति 100 ग्राम आलूबुखारा में पोषक तत्वों की मात्रा
- पानी – 87.23%
- एनर्जी – 46 kcal
- प्रोटीन – 0.70 ग्राम
- टोलट फैट – 0.28 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट – 11.42 ग्राम
- फाइबर – 1.4 ग्राम
- शुगर – 9.92 ग्राम
प्रति 100 ग्राम आलूबुखारा में मिनरल्स की मात्रा
- कैल्शियम – 6 मिग्रा
- आयरन – 0.17 मिग्रा
- मैग्नीशियम – 7 मिग्रा
- फास्फोरस – 16 मिग्रा
- पोटैशियम – 157 मिग्रा
- जिंक – 0.10 मिग्रा
प्रति 100 ग्राम आलूबुखारा में विटामिन्स की मात्रा
- विटामिन सी – 9.5 मिग्रा
- थायमिन – 0.028 मिग्रा
- राइबोफ्लेविन – 0.026 मिग्रा
- नियासिन – 0.417 मिग्रा
- विटामिन बी6 – 0.026 मिग्रा
- फोलिक एसिड
- विटामिन ए
- विटामिन ई
- विटामिन के
प्रति 100 ग्राम आलूबुखारा में लिपिड की मात्रा
- फैटी एसिड, सैचुरेटेड – 0.017 ग्राम
- फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड – 0.134 ग्राम
- फैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड – 0.044 ग्राम
उपयोग
आलूबुखारा का उपयोग करना कितना सुरक्षित है?
आलूबुखारा को एक देशी इलाज के तौर पर पहचाना जाता है। हालांकि, इसका सेवन हमेशा अपने डॉक्टर के निर्देश पर ही करना चाहिए। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में चिकित्सक इसके साथ अन्य जड़ी-बूटियों, जैसे अश्वगंधा का भी मिश्रण कर सकते है, जो इसके गुण को बढ़ाने के साथ ही इसके स्वाद को भी बेहतर बना सकते हैं। हालांकि, इसके ओवरडोज की मात्रा से बचना चाहिए। हमेशा उतनी ही खुराक का सेवन करें, जितना आपके डॉक्टर द्वारा निर्देशित किया गया हो।
साइड इफेक्ट्स
आलूबुखारा से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?
अधिकांश अध्ययनों से पता चला है कि आलूबुखारा का सेवन करना पूरी तरह से सुरक्षित हो सकता है। इससे किसी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव के मामले बहुत ही दुर्लभ हो सकते हैं। हालांकि, इसके अधिक सेवन से निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैंः
- आलूबुखारा में लैक्सेटिव जो पेट साफ करने में मदद करते हैं, के गुण पाए जाते हैं, अगर शरीर में इसका ओवरडोज हो जाए, तो यह डायरिया का कारण बन सकता है।
- सूखे रूप में आलूबुखारा बहुत अधिक खाने से गैस की समस्या हो सकती है।
- आलूबुखारा में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जा सकता है। इसलिए इसके अधिक सेवन से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिसे हाइपरकलीमिया की स्थिति कही जाती है, जिसके कारण सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
हर किसी को ऐसे साइड इफेक्ट हो ऐसा जरूरी नहीं है, यानि कुछ ऐसे भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो बताए नहीं गए हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट हो रहा हे या आप इनके बारे में और जानना चाहते हैं, तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।
- JanSamarth – National Portal for Government Sponsored … | जानिए क्या है जनसमर्थ पोर्टल, जिसका PM मोदी ने किया शुभारंभ
- पुराने जमाने में आते WhatsApp, YouTube और Facebook, तो कैसे काम करते; तस्वीरों में देखें
- Top 5 Coolers Under Rs.5000 | AC की जरुरत नहीं होगी | Cooler Below 5000
- Angelo Moriondo | कौन थे एंजेलो मोरियोनडो, जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि
- { आज का } Kalyan Satta Matka | कल्याण मटका आज ओपन-क्लोज रिजल्ट 8 June 2022
आलूबुखारा को लेने की सही खुराक क्या है?
आलूबुखारा का इस्तेमाल आप विभिन्न रूपों में कर सकते हैं। इसकी मात्रा आपके स्वास्थ्य स्थिति, उम्र और लिंग के आधार पर आपके डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जा सकती है।
प्रतिदन के लिए प्लम के सेवन की अधिकतम खुराक हो सकती हैः
- प्लम का काढ़ा – 10 से 20 मिली
- ताजे फल – 3 से 4
- सूखे प्लम का चूर्ण – 100 ग्राम
- प्यूरी, रस या पेय रूप में – एक कप
उपलब्ध
यह किन रूपों में उपलब्ध है?
प्लम आपको निम्न रूपों में मिल सकते हैं, जैसेः
- आलूबुखारा का ताजा फल
- आलूबुखारा का सूखा फल, जिसे प्रूनस कहते हैं
- आलूबुकारा के पत्ते
- आलूबुखारा के बीज का तेल
अगर आपका इससे जुड़ा किसी तरह का कोई सवाल है, तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा।
न्यूज़ ज़ोन वेब पोर्टल हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
F&Q
आलूबुखारा खाने के क्या फायदे हैं?
आलूबुखारा के फायदे – Benefits of Plums in Hindi
- ह्रदय स्वास्थ्य Save. …
- कब्ज आलूबुखारा फल फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए यह कब्ज के इलाज में सहायक माना जा सकता है। …
- कैंसर आलूबुखारा ही नहीं, बल्कि सूखा आलूबुखारा के फायदे भी अनेक हैं। …
- डायबिटीज Save. …
- हड्डी स्वास्थ्य …
- कोलेस्ट्रॉल …
- वजन कम करने में सहायक …
- आंखों की सेहत
आलूबुखारा को हिंदी में क्या कहते हैं?
अलूचा या आलू बुखारा (अंग्रेजी नाम : प्लम ; वानस्पतिक नाम : प्रूनस डोमेस्टिका) एक पर्णपाती वृक्ष है। इसके फल को भी अलूचा या प्लम कहते हैं।
आलूबुखारा को कैसे खाया जाता है?
आप आलूबुखारा सुबह या शाम के स्नैक के तौर पर खा सकते हैं. आप एक प्लेट में सिर्फ आलूबुखारा को काट लें और फिर हाथों से उसे खाएं. वेबएमडी के मुताबिक, आलूबुखारा खाने से शरीर को sorbitol मिलता है. जो एक शुगर एल्कोहॉल होता है और नैचुरल लैक्सेटिव की तरह कार्य करता है.
शुगर में आलू बुखारा खा सकते हैं क्या?
आप इसका सेवन डायबिटीज में भी कर सकते हैं क्योंकि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को स्पाइक नहीं करता है. जिससे आपको इस फ्रूट के खाने से कोई भी प्रॉब्लम नहीं होगी और ब्लड शुगर लेवल को नार्मल करने के लिए यह डायबिटीज में सबसे बढ़िया नेचुरल रेमेडी मानी जाती है.
आलूबुखारे में क्या क्या पाया जाता है?
आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है। इसमें विटामिन C, K, A और ढेर सारा फाइबर मौजूद होता है। इसके साथ-साथ इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।